कोरबा

गोंगपा प्रमुख को गठबंधन के लिए कांग्रेस का गोंदिया बुलावा, गोंगपा प्रमुख ने ये कहा, पढि़ए खबर…

- हालांकि दोनों की पार्टियों ने स्पष्ट कह दिया था कि वह एक सामाजिक मंच था। जिसका गठबंधन से कोई नाता नहीं था।

2 min read
Aug 07, 2018
गोंगपा प्रमुख को गठबंधन के लिए कांग्रेस का गोंदिया बुलावा, गोंगपा प्रमुख ने ये कहा, पढि़ए खबर...

कोरबा. गठबंधन के लिए कांग्रेस और गोंगपा के बीच फिर से बातचीत शुरू हो चुकी है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने खुद गोंगपा प्रमुख हीरा सिंह मरकाम को फोन कर चर्चा की है। विवेक तन्खा ने मरकाम को गठबंधन के लिए गोंदिया बुलाया है। इधर मरकाम ने भी स्पष्ट कह दिया है कि पहले सीटें फाइनल करें उसके बाद भी चर्चा के लिए जाएंगे।

मई महीने में पेंड्रा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ गोंगपा प्रमुख हीरा सिंह मरकाम ने मंच साझा किया था। इसके बाद से गोंगपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि दोनों की पार्टियों ने स्पष्ट कह दिया था कि वह एक सामाजिक मंच था। जिसका गठबंधन से कोई नाता नहीं था। पिछले दो माह के बीच कांग्रेस और गोंगपा के बीच गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई थी। लेकिन अब जब कांग्रेस की दावेदारी शुरू हो चुकी है तो फिर से गठबंधन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
Read More : Video Gallery : उत्पाती हाथियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

ये भी पढ़ें

नाम बदल कर रह रहा था शातिर ठग शंकर लाल रजक, पढि़ए खबर इस ठग ने किसे कितने का लगाया चूना

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के महासचिव विवेक तन्खा ने खुद गोंगपा प्रमुख हीरा सिंह मरकाम से चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा की । विवेक तन्खा ने गोंगपा प्रमुख को चर्चा के लिए गोंदिया आने का आमंत्रण दिया है। लेकिन हीरा सिंह मरकाम ने भी दो टूक कह दिया है कि पहले सीटें फाइनल की जाएं उसके बाद ही गठबंधन के रास्ते आगे बढ़ेंगे। इस पर कांग्रेस ने भी बैठक में सीटें फाइनल करने की बात कही है। बताया जा रहा है आने वाले एक सप्ताह के भीतर दोनों ही पार्टी के बीच बैठक होगी। जहां गठबंधन को लेकर चर्चा होगी।

छग के साथ एमपी की भी कुछ सीटों पर नजर
गोंगपा छग के साथ मध्य प्रदेश की भी कुछ आदिवासी बाहुल्य सीटों पर कांग्रेस से सीटों का बंटवारा की मांग कर सकती है। दरअसल दोनों प्रदेशों के बीच एक दर्जन सीटों पर आदिवासी वोटर हावी है। जहां से गोंगपा हर बार चुनाव में उतरती है। वोटों का प्रतिशत भी हर बार बेहतर रहा है। यही वजह है कि गोंगपा छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश की भी कुछ सीटों पर गठबंधन पर चर्चा करेगी।

उइके के बयान पर मरकाम बोले : खेती में कोई बुराई नहीं करना चाहिए
दो दिन पहले पोड़ीउपरोड़ा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके ने गोंगपा के साथ गठबंधन का विरोध किया था। उन्होनें कार्यकर्ता से यह तक कह दिया था कि अगर पाली तानाखार से उनकी जगह मरकाम को टिकट दे दिया गया तो वे खेती किसानी करने लगेंगे। इस बयान पर मरकाम ने पत्रिका से चर्चा करते हुए कहा कि खेती में किसी प्रकार की बुराई नहीं है खेती हर किसी को करनी चाहिए।

-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मुलाकात के लिए फोन किया था। हमनें कह दिया है कि पहले सीटें फाइनल की जाएं उसके बाद ही चर्चा आगे बढ़ेगी। इस पर वहां से सीटों के सम्बद्ध में ही चर्चा करने की बात कही गई है। मुलाकात कब होगी यह अभी तय नहीं हुआ है- हीरासिंह मरकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

ये भी पढ़ें

World Breastfeeding week 2018 : स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी, रैली निकालकर फैलाई जागरूकता, देखें वीडियो
Published on:
07 Aug 2018 11:25 am
Also Read
View All