कोरबा

Employee Corner : एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी, जानिए क्या है वजह…

- रविवार और ओवर टाइम के पैसे शामिल नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारी परेशान हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 11:08 AM IST
Employee Corner : एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी, जानिए क्या है वजह...
Employee Corner : एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में गड़बड़ी, जानिए क्या है वजह...

कोरबा. कोल नेट सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी ने कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी है। साफ्टवेयर की गड़बड़ी से एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन की गणना में कई खामियां सामने आई है। रविवार और ओवर टाइम के पैसे शामिल नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारी परेशान हैं।

कोयला श्रमिक संघ ने एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर जून एवं जुलाई की डीआर एवं एमआर की वेतन विसंगती से अवगत कराया है। संघ ने नुकसान को दूर करने की मांग की है। सीटू नेता वीएम मनोहर ने बताया कि कर्मचारियों की जून एव जुलाई महीने के वेतन में काफी विसंगति है। इससे कर्मचारियों को काफी नुकसान हुआ है।

संघ ने महाप्रबंधक को छह विसंगतियां गिनाई है। इसमें जून एवं जुलाई में रविवार ड्यूटी का हाजिरी कम, वेतन पर्ची में बकाया छूट्टी, मनमाने तरीके कर्मचारियों के वेतन से आयकर कटौती, डीए, वीडीए यात्रा भत्ता, रविवार वेतन, पेंशन, गलत पद दर्शाना सहित अन्य विसंगतीय शामिल है। कर्मचारियों को हो रहे नुकसान की समस्या के निराकरण की मांग की है। सीटू का कहना है कि कोल नेट नई पद्धति से कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में नुकसान हो रहा है। इसे तुरंत सुधार किया जाना चाहिए।

एसईसीएल में कोल नेट साफ्टवेयर मई से चल रहा है। इसी साफ्टवेयर से सभी बिल का भुगतान किया जा रहा है। दो माह पूरे हो गए हैं, लेकिन साफ्ट वेयर की गड़बड़ी दूर नहीं हुई है। कंपनी ने नए साफ्टवेयर को अपनाने से पहले कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी नहीं किया है। इससे परेशानी बढ़ रही है।

कोरबा में सीटू का कंवेंशन आज
कोयला श्रमिक संगठन सीटू का दिल्ली रैली एवं संगठन दस्तावेज को लेकर कं वेंशन कार्यक्रम क्षेत्रीय कार्यालय सुभाष ब्लॉक, मुड़ापार, के सामने २९ जुलाई की शाम चार बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें पांच सितंबर को दिल्ली चलो कार्यक्रम में विचार विर्मश किया जाएगा। बैठक में दिल्ली कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनायी जाएगी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कर्मचारियों को शामिल करने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसकी जानकारी सीटू नेता वीएम मनोहर ने दी है।

Published on: