CG News: अंधकार को चीरकर दीयें चहुंओर चमचमाती रोशनी से आज से बिखरने लगेंगे।
कोरबा। CG News: अंधकार को चीरकर दीयें चहुंओर चमचमाती रोशनी से आज से बिखरने लगेंगे। रोशनी का पर्व दीपावली का आगाज शुक्रवार से धनतेरस से होगा। इसी के साथ उजास का उल्लास छा जाएगा।
धनतेरस-10 नंवबर, शुक्रवार
पर्व की शुरूआत धनतेरस से होगी। भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय इस दिन अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। महालक्ष्मी और भगवान कुबेर का पूजन होगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ होगा। शाम को दीपदान भी करना अच्छा माना जाता है।
रूप चौदस- 11 नंवबर, शनिवार
इस दिन यमराज की पूजा का विधान है। मान्यता है की उबटन लगाकर सूर्योदय से पूर्व पूजा करने से रूप में निखार आता है। दक्षिण दिशा में 14 दीप रोशन भी की जाती है। इसके आलवा मां काली की विशेष पूजा इस दिन की जाती है।
दीपावली- 12 नंवबर, रविवार
अमावस्या पर दीपावली का मुख्य पर्व मनाया जाता है। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। घर-आंगन सजाकर महालक्ष्मी की पूजा की जाती है।
गोवर्धन पूजा- 13 नंवबर, सोमवार
लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। गोबर से गावर्धन पर्वत बनाकर पूजा की जाएगी। पशुधन की पूजा का विशेष महत्व है।
भाईदूज- 13 नंवबर, मंगलवार
दीपोत्सव पर्व का समापन भाईदूज पर्व के साथ सम्पन्न होगा। इस दिन यम ने बहन यमुना की रक्षा का वचन दिया था। इसलिए इसे यम द्वितीया कहा जाता है।