कोरबा

भटकते हुए पहुंचे चीतल पर कुत्तों का हमला, हुई मौत, देखें वीडियो

बालको रेंज के बेलाकछार का मामला

less than 1 minute read
Aug 21, 2019
भटकते हुए पहुंचे चीतल पर कुत्तों का हमला, हुई मौत, देखें वीडियो

कोरबा. जंगल से भटकते हुए एक चीतल शहरी क्षेत्र में पहुंच गया था। इसी बीच कुछ कुत्तों पर उस पर हमला बोल दिया। हमले से चीतल की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची।
कोरबा वनमंडल के बालको रेंज के बेलाकछार के समीप ही घना जंगल है। बुधवार की सुबह जंगल से भटकते हुए एक चीतल बस्ती के समीप पहुंच गया था। चीतल पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। चीतल की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। वैद्यानिक प्रक्रिया पूरी की गई। गौरतलब है हर साल इसी तरह जिले के अलग-अलग रेंज में चीतल हमले का शिकार हो रहे हैं।

Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Published on:
21 Aug 2019 08:50 pm
Also Read
View All