कोरबा

नशे में धुत्त दो महिलाओं ने रची थी अपहरण और रेप की झूठी कहानी, पांच लोग हुए थे गिरफ्तार

पुलिस ने जब गंभीरता से मामले की जांच की तो पता चला की घटना के समय पीड़िता नशे में धुत्त थी। उसके और उसकी दोस्त के साथ आरोपियों ने छेड़खानी जरूर की थी लेकिन उन्होंने उनका अपहरण नहीं किया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Dec 2019, 5:59 PM IST
drunk_women_korba.jpg

कोरबा. बीते गुरूवार को कुसमुंडा की रहने वाली महिला ने मानिकपुर थाने में दो लड़कों द्वारा उसका और उसकी दोस्त का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास करने की बात बताई। उसने बताया की वह किसी तरह से वहां से भाग निकली है।

पुलिस ने जब गंभीरता से मामले की जांच की तो पता चला की घटना के समय पीड़िता नशे में धुत्त थी। उसके और उसकी दोस्त के साथ आरोपियों ने छेड़खानी जरूर की थी लेकिन उन्होंने उनका अपहरण नहीं किया था। आरोपियों ने भी छेड़खानी की बात कबुली है।

आपको बता दें की कोरबा सीएसपी राहुलदेव शर्मा ने कहा कि प्रकरण की विवेचना में पाया गया कि प्राथी महिला ने जिस समय चौकी में रिपोर्ट लिखाई थी उस समय वह वह नशे में थी। दूसरी अपहृत महिला को जब पकड़ा गया तब वह भी नशे में थी। ऐसे में अब गिरफ्तार हुए आरोपियों पर अब अपहरण के बजाय छेड़खानी का मामला दर्ज किया जाएगा।

Published on: