कोरबा

कुदमुरा से मद्वानी तक की बदहाल सड़क से अवागमन मुश्किल, रोजाना हो रही दुर्घटनाएं

विभाग की अनदेखी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2019, 4:43 PM IST
विभाग की अनदेखी
कुदमुरा से मद्वानी तक की बदहाल सड़क से अवागमन मुश्किल, रोजाना हो रही दुर्घटनाएं

करतला. कुदमुरा से मद्वानी लगभग 10 किलोमीटर की सड़क विभाग की अनदेखी के कारण जर्जर हो चुकी है। यह मार्ग का निर्माण वर्ष 2007-08 में लोक निर्माण विभाग ने कराया था। लेकिन सड़क निर्माण हुए 10वर्ष से अधिक हो गयी है।

सड़क से गिट्टी उखड़ गयी है। लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े-बड़े गड्ढों का आलम है। जिससे वाहन चालक सड़क हादसे का शिकार हो रहें हैं। बारिश होने से सड़क के यह गड्ढेे जलासय का रुप धारण कर लेते है। यह सड़क रामपुर से खरसिया व सक्ती को जोड़ती है, जिसमे रोजाना सैकड़ो लोग आवाजाही करते है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने के लिए विभागीय अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। सभी आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। इसके बाद किसी तरह की पहल नहीं की जाती है।

ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव से पूर्व प्रत्याशी समस्याओं को निराकरण करने का आश्वासन देकर वोट ले लेते है और जीतने के बाद वादा भूल जाते हैं। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

Published on: