31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- अगर जाना है पीएम को सुनने तो इस बात का रखिए ध्यान, 26 चीजें हैं प्रतिबंधित, भूलकर भी न लें जाएं…

- रविवार को पुलिस ने पीएम की सुरक्षा का किया रिहर्सल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 14 Apr 2019, 8:52 PM IST

Video- अगर जाना है पीएम को सुनने तो इस बात का रखिए ध्यान, 26 चीजें हैं प्रतिबंधित, भूलकर भी न लें जाएं...

Video- अगर जाना है पीएम को सुनने तो इस बात का रखिए ध्यान, 26 चीजें हैं प्रतिबंधित, भूलकर भी न लें जाएं...

कोरबा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। इसके लिए काफी सावधानी बरती जा रही हैं। पीएम मोदी 16 अप्रैल को कोरबा के इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से सभा में शामिल होने वालों के लिए पानी की बोतल, छाता, बड़ी लेडिज पर्स, कैमरा, लैपटॉप और पिट्ठू बैग सहित 26 सामानों को ले जाने पर रोक लगा दी है। सभा स्थल तक कौन सी वस्तु लेेकर जाएं और कैसी सामग्री नहीं। इस पर पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। सिक्के ले जाने पर भी रोक लगा दी है। समर्थक प्रचार प्रसार सामग्र्री तक नहीं ले जा सकेंगे। तंबाकू और इसके अन्य उत्पाद ले जाने की भी मनाही है।

इसे लेकर नहीं जाएं
कोई भी पेय पदार्थ शराब, कोल्डड्रिंक आदि, सिगरेट ,बीडी , माचिस ,लाइटर्स, बोतल, डिब्बा ,छाता ,तम्बाखू गुटका, कुर्सी, टेबल, धारदार सामग्री जैसे चाकू पिन, कैची, सिरिंज, पि_ू बैग, कैमरा, डंडा, बाल, पेन पेंसिल, ज्वलनशील सामग्री, लैपटॉप रेडियो,लेजर, की रिंग, स्प्रे, परफ्यूम, पैकेट्स, पार्सल, भोंपू, सिटी हार्न, फुग्गे, टिफिन, रोलर, ब्लेड, स्केटर्स, कांच, कंटेनर्स, आतिशबाजी, फटाके, संगीत, उपकरण, प्रचार उत्पाद, हाथ बैग, अटैची, लेडीज पर्स, खाने पीने की चीजें आदि के अलावा ऐसा कोई भी वस्तु जो सुरक्षा के लिहाज से प्रतिबंधित है।

Read More : पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी कोरबा पहुंची, खुफियां एजेंसियों का आंकलन रैली में 30 हजार लोग होंगे शामिल

हेलीकाप्टर मंगाकर किया रिहर्सल
रविवार को पुलिस ने पीएम की सुरक्षा का रिहर्सल किया। इसके लिए हेलीकॉप्टर मंगवाया गया था। उसे इंदिरा स्टेडियम में उतारा गया। प्रोटोकॉल की मापदंड के अनुसार एसपीजी के साथ मिलकर पुलिस ने सुरक्षा का रिहर्सल किया। इस दौरान बरती जाने वाली सावधानी से कर्मचारियों का बताया गया। इसके पहले जिला पंचायत के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बिलासपुर रेंज के आईजी प्रदीप गुप्ता, कोरबा एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा, एसपीजी की टीम और एएसपी जयप्रकाश बढ़ई सहित अन्य जिलों से आए पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे। दोपहर बाद पुलिस ने इंदिरा स्टेडियम परिसर में सुरक्षा का रिहर्सल किया। स्टेडियम के भीतर हेलीकॉप्टर को उतारा गया।

रायपुर बिलासपुर से पहुंचे जवान
रैली के दिन १६ अप्रैल को स्टेडियम के बाहर भीतर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सुरक्षा रहेगी। इसके लिए जिला पुलिस के अलावा पड़ोसी जिले जांजगीर चापंा, बिलासपुर और मुंगेली से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी बुलाई गई है। चौथी बटालियन माना और बांगो से सशस्त्र बल जवान कोरबा पहुंचे हैं।

गेट नंबर से जनता और दो से वीआईपी
एसपी दफ्तर के सभागार में मीडिया को संबोधित करते हुए एसपी जितेन्द्र सिंह मीणा ने कहा कि एक नंबर गेट से जनता को प्रवेश दिया जाएगा। दो नंबर गेट से वीआईपी और मीडिया कर्मी जा सकेंगे। कार्यक्रम स्थल के बाहर भीतर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए हैं।