31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी कोरबा पहुंची, खुफियां एजेंसियों का आंकलन रैली में 30 हजार लोग होंगे शामिल

- स्थानीय पुलिस के साथ बैठकों का दौर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 13 Apr 2019, 8:24 PM IST

पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी कोरबा पहुंची, खुफियां एजेंसियों का आंकलन रैली में 30 हजार लोग होंगे शामिल

पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी कोरबा पहुंची, खुफियां एजेंसियों का आंकलन रैली में 30 हजार लोग होंगे शामिल

कोरबा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की १६ अप्रैल को कोरबा में होने वाली रैली को लेकर एसपीजी की टीम कोरबा पहुंच गई है। एसपीजी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा की तैयारियों के संबंध में चर्चा की है। टीम की निगरानी में पीएम के मंच का निर्माण किया जा रहा है।

पीएम मोदी कोरबा के इंदिरा स्टेडियम में १६ अप्रैल चुनावी रैली करने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे के समर्थन में होने वाली रैली के लिए पार्टी ने बड़ी तैयारी की है। खुफियां एजेंसियों का आंकलन है कि रैली में लगभग ३० हजार लोग शामिल होंगे। हालांकि भाजपा दावा खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट से अधिक है। पार्टी ने प्रशासन को बताया कि रैली में लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। पीएम को सुनने के लिए आने वाली को बैठने के लिए बड़ा डोम बनाया जा रहा है। मंच को वाटर प्रुफ बनाया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए अलग से बैठक व्यवस्था की गई है। पीएम की सुरक्षा पर एसपीजी की नजर है। बाहरी सुरक्षा पुलिस संभालेगी। स्टेडियम के बाहर भीतर सुरक्षा कड़ी जा रही है।
Read More : जनता की मांग पर नहीं दिया ध्यान, पीएम का आया कार्यक्रम तो खाली करा दिया सड़क

रैली में भीड़ जुटाने कार्यकर्ताओं को दायित्व
पीएम की सभा में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने बताया कि सबसे अधिक कार्यकर्ता कोरबा जिले से जुटाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरिया और मरवाही से लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी उपस्थित रहेंगे।