1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता की मांग पर नहीं दिया ध्यान, पीएम का आया कार्यक्रम तो खाली करा दिया सड़क

- सड़क पर कबाड़ बनकर खड़ी गाडिय़ों को क्रेन से हटाया -दिनभर पसीना बहा रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 13 Apr 2019, 11:32 AM IST

जनता की मांग पर नहीं दिया ध्यान, पीएम का आया कार्यक्रम तो खाली करा दिया सड़क

जनता की मांग पर नहीं दिया ध्यान, पीएम का आया कार्यक्रम तो खाली करा दिया सड़क

कोरबा. सड़क किनारे खड़ी कंडम गाडिय़ां ट्रांसपोर्ट नगर की पहचान बन गई हैं। इस इलाके कोई ऐसी सड़क नहीं है, जहां जर्जर गाडिय़ां खड़ी न हो। लेकिन कुछ दिन के लिए टीपी नगर की मुख्य सड़क से कंडम गाडिय़ां को हटाकर बाहर किया जा रहा है। सड़क को साफ कराया जा रहा है।

यह सब हुआ है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर। पीएम मोदी १६ अप्रैल को कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्थित इंदिरा स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए तैयारी चालू हो गई है। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर की सड़क को खाली कराने का बीड़ा उठाया है। सड़क पर खड़ी कंडम गाडिय़ों को दो दिन से पुलिस हटवा रही है।

वाहन मालिक से सम्पर्क कर रही है। कबाड़ में तब्दील हो चुकी गाडिय़ों को क्रेन की मदद से उठा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने इंदिरा स्टेडियम से सीएसईबी चौक और इंदिरा स्टेडियम से तुलसीगनर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से गाडिय़ों को हटा दिया। सड़क पर वन वे कर रही है। इसके लिए अलग अलग स्थान पर स्टॉपर लगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले सड़क पर खड़ी सभी कंडम गाडिय़ों का हटा दिया जाएगा। मेनरोड पर स्थित किसी भी गैरज के बाहर कोई गाड़ी खड़ी नहीं होगी।

30 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान
रैली में करीब ३० हजार लोगों के शामिल होने की जानकारी खुफिया एजेंसियों ने प्रशासन को दी है। हालांकि भाजपा का दावा है कि पीएम की रैली में ५० हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके कोरबा, कोरिया और बिलासपुर के अलावा अन्य पड़ोसी जिले से भी लोग मोदी को सुनने आएंगे। इसके अलावा पार्टी वरिष्ट नेता भी शामिल होंगे।

डेढ़ दर्जन से अधिक पार्किंग स्थल
रैली स्थल तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए पुलिस ने स्टेडियम के आसपास डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें सतनाम प्रांगण, गुरुद्वारा परिसर, सीएसईबी ग्राउंड, पंप और १५ ब्लॉक ग्राउंड, डीडीएम स्कूल, पॉम मॉल, एसईसीएल, घंटाघर, राजेन्द्र प्रसाद नगर का ग्राउंड भी शामिल है। पुलिस ने विकास महतो के कॉम्पलेक्स में भी पार्किंग के लिए जगह तैयार कराया है। पुलिस का कहना है कि सवारी गाडिय़ों को ट्रांसपोर्टनगर चौक पर आने की अनुमति होगी। इसके बाद नहीं बढऩे दिया जाएगा।