कोरबा

दशानन की बड़ी-बड़ी मूछें व आक्रामक चेहरा होगा आकर्षण का केंद्र, जानें कहां कितने फीट का रावण

- असत्य पर सत्य की जीत दशहरा का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा

2 min read
Oct 18, 2018
दशानन की बड़ी-बड़ी मूछें व आक्रामक चेहरा होगा आकर्षण का केंद्र, जानें कहां कितने फीट का रावण

कोरबा. शुक्रवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। लाल मैदान में जिले का सबसे बड़ा 105 फीट का रावण बनाया गया है। विशालकाय रावण को के्रन से माध्यम से खड़ा किया गया। शाम होते ही आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा। जिले विभिन्न समितियों ने जगह-जगह रावण बनाया गया है। दशहरा उत्सव असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर जगह-जगह रावण दहन किया जाएगा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में समितियों ने 30 फीट से लेकर 100 फीट से ऊंचा रावण बनवाया गया है।

बुधवार की शाम तक अधिकांश स्थानों पर विशालकाय रावण के पुतले को क्रेन के माध्यम से खड़ा किया गया। कई जगहों पर रावण प्रतिकृति जीवंत की भांति प्रतीत हो रही है। दशानन की बड़ी-बड़ी मूछें व आक्रमक चेहरे वाला पुतला बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। शाम होते ही दशहरा मैदान आतिशबाजी का आक्रमण व आसमान में सतरंगी पटाखों की रोशनी देखने को मिलेगी। समितियों ने रावण दहन की विशेष तैयारियां की जा रही है। शहर में जगह-जगह रावण के कहानी की चर्चाएं हो रही है। जिले के सबसे ऊंचा रावण एनटीपीसी लाल मैदान में 105 फीट रावण बनाया गया है। यह जिले का सबसे ऊंचा रावण है। यहां रावण का तलवार लहराएगा और उसकी हंसी से गूंजायान होगी।

ये भी पढ़ें

Video Gallery : भजन-कीर्तन कर महिलाओं ने किया मां की आराधना, दिखा उत्साह

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व वानरों की टोली और मांदर की धुन में कर्मा नृत्य के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा जय श्रीराम के साथ यात्रा में शामिल होंगे। भगवान श्रीराम के धनुष से तीर छूटते ही रावण का दहन किया जाएगा। जिले के बालको, दीपका, बांकीमोगरा, छुरी, सर्वमंगला नगर दुरपा, रजगामार, रामपुर सहित नगरीय, उप नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है।
कहां कितने फीट का रावण
- एनटीपीसी लाल मैदान 105 फीट
- पुराना बस स्टैंड 35 फीट
- कोसाबाड़ी फेस वन 50 फीट
- मुड़ापार 55 फीट
- एमपी नगर 35 फीट
- रविशंकर नगर 50 फीट
- पुरानी बस्ती 35 फीट

ये भी पढ़ें

बंदियों ने खोली जेल की पोल, कहा खाना ठीक नहीं मिलता है साहेब, इलाज भी भगवान भरोसे…
Published on:
18 Oct 2018 08:40 pm
Also Read
View All