कोरबा

लकड़ी व पुटु बीनने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को पटक कर मार डाला

- डेढ़ महीने में जिले में हाथी के हमले से छठवीं मौत
2 min read
Jul 03, 2018
लकड़ी व पुटु बीनने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को पटक कर मार डाला
लकड़ी व पुटु बीनने गई महिला को हाथी ने दौड़ाया, एक ने भागकर बचाई जान तो दूसरे को पटक कर मार डाला

कोरबा. कुदमुरा रेंज के जंगल मेंं दंतैल हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया। महिला को दंतैल ने पटक दिया। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। दंतैल हाथी इससे पहले डेढ़ महीने में करतला रेंज में चार लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। जबकि जिले में इस बीच पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More : लेडी लोको पायलट की सूझबुझ से बड़ी दुर्घटना टली, अचानक तेजी से ब्रेक लगने पर यात्रियों में मचा हड़कंप
दंतैल हाथी पिछले तीन महीनों से करतला रेंज के एक दर्जन गांव में उत्पात मचा रहा था। कुदमुरा रेंज पूरी तरह से शांत था। दंतैल हाथी करतला से अब कुदमुरा जा पहुंचा है। मंगलवार को कुदमुरा की दो महिला जंगल लकड़ी व पुटु बीनने गई हुई थीं। क्षेत्र में दंतैल पहुंच चुका था उन्हें जानकारी नहीं थी। सुबह लगभग ११ बजे वह सुनसान जंगल से होते हुए लौट रही थी, गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल में दंतैल हाथी से उसका सामना हो गया।

दंतैल हाथी ने उसे पटक दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। महिला की पहचान 60 वर्षीय धर्मिन बाई के रूप में की गई। वन विभाग का पूरा अमला पहुंचा। मृतिका के परिजनों को 25 हजार का तत्कालिक मुआवजा दिया गया है।

रात को रेस्ट हाउस की बाउंड्रीवाल को भी तोड़ा
वन विभाग केे मुताबिक करतला से कुदमुरा रेंज में जब दंतैल पहुंचा तब इसकी जानकारी सभी कोटवारों व बीटगार्ड को दी गई। बकायदा बीट गार्ड द्वारा घटनास्थल वाले गांव सहित अन्य जगह मुनादी कराई गई थी। दंतैल हाथी ने रात को ही गजदर्शन फारेस्ट रेस्ट हाउस के दीवाल को तोड़कर पीछे लगे गन्ने को खाया भी था। भोर में तीन बजे तक दंतैल को ट्रेक किया गया था। जंगल में जाने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली थी। तराईमार व कुदमुरा के रोड को पार करके जंगल के बीच से होते हुए वन विभाग के नर्सरी वाले जंगल की ओर दंतैल गया हुआ था। जहां यह घटना घटी।

वाइल्ड लाइफ की टीम दंतैल पर रिपोर्ट बनाने पहुंची
वाइल्ड लाइफ देहरादून के विशेषज्ञों की टीम बकायदा दंतैल हाथी 'गणेशÓ पर रिपोर्ट तैयार करने सोमवार को ही कोरबा पहुंची हुई थी। टीम द्वारा इस पर रिपोर्ट तैयार की जानी है कि आखिर दंतैल इतना आक्रमक क्यों हो रहा है। लगातार पांच मौत के बाद पूरा वन अमला इसके लिए सक्रिय हो चुका है। मंगलवार को टीम द्वारा दंतैल को दूर से देखने के लिए निकलने वाली ही थी कि दंतैल ने एक और हमला कर दिया।

-दंतैल हाथी के हमले से महिला की मौत हुई है, रात में ही मुनादी कराई गई थी। जंगल में जाने से लोगों को मना किया जा रहा है। वर्तमान में हाथी का लोकेशन समीप के तालाब के पास है। नजर रखी जा रही है- दिनेशदास बंजारा, रेंजर, कुदमुरा

Published on:
03 Jul 2018 07:06 pm