कोरबा

Breaking : तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीणों को दंतैल हाथी ने दौड़ाया, दो ग्रामीणों ने भाग कर बचाई जान, गड्ढे में गिरने से हुए घायल

- हाथी ने दस मिनट तक दौड़ाया और इस बीच दोनों गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।

less than 1 minute read
May 13, 2018

करतला. रविवार को सुबह तेंदूपत्त तोड़ कर घर लौट रहे तौलीपाली निवासी कीर्तन सिंह राठिया और बैगामार निवासी ब्रजलाल राठिया पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। दोनों जान बचाकर भागे और हाथी ने दस मिनट तक दौड़ाया और इस बीच दोनों गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीणों ने शोर मचा कर हाथी को खदेड़ा। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

Breaking : कोल इंडिया की तबादला नीति में बदलाव, पढि़ए खबर अब हर साल कितने कर्मचारी होंगे इधर से ऊधर

इस जंगलों में तेंदूपत्ता तोडऩे का काम तेजी से चल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह-सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे जंगल जाते हैं और १०-११ बजे तक घर लौटते हैं। रविवार को सुबह सात बजे तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए कुदमुरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम तौलीपाली निवासी कीर्तन सिंह राठिया व बैगामार निवासी बृजलाल राठिया गए थे। पत्ता तोडऩे के बाद दोनों घर लौट रहे थे तो इस दौरान लगभग 11 बजे रास्ते में गुजर रहे दंतैल हाथी ने इन दोनों ग्रामीणो ंको देख लिया और उन्हें मारने के लिए दौड़ाया। सामने हाथी आता देख ग्रामीण डर गए और वे जान बचाकर भागने लगे।

दंतैल हाथी ने 10 मिनट तक ग्रामीण को दौड़ाया। इस बीच ये दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इनकी आवाज सुनकर जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहे अन्य ग्रामीणों ने शोर मचा कर हाथी को खदेड़ा। भागते समय कीर्तन व बृजलाल के हाथ पैर में चोटें आई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद कुदमुरा वन परिक्षेत्र सहायक क्रांति कुमार कंवर पहुंचे। उन्होंने इलाज के लिए करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 108 संजीवनी के माध्यम से भिजवाया।

ये भी पढ़ें

मुझे तैरना आता है कह कर युवक ने बायीं तट नहर में लगा दी छलांग, फिर जो हुआ पढि़ए खबर…
Published on:
13 May 2018 05:26 pm
Also Read
View All