कोरबा

Breaking : सड़क के लिए रोड पर उतरे पूर्व गृहमंत्री ननकी, देर से पहुंचने के बाद अब आंदोलन हुआ शुरू, कल यहीं फंसे गए थे जाम में

15 वर्ष तक सरकार में रहने के बाद भाजपा शासन में गृह मंत्री जैसे उंचे ओहदे पर रह ननकीराम कंवर आज आंदोलन कर रहे हैं। ननकीराम वर्तमान में जिले में एकमात्र भाजपा विधायक हैं।

2 min read
Aug 26, 2019
Breaking : सड़क के लिए रोड पर उतरे पूर्व गृह मंत्रीननकी, देर से पहुंचने के बाद अब आंदोलन हुआ शुरू, कल यहीं फंसे गए थे जाम में

कोरबा. उरगा-हाटी मार्ग की कहानी दशकों पुरानी है। कई सरकारें बदल गईं, लेकिन इस रोड की सूरत आज भी नहीं बदली है।
हालात यह हैं कि 15 वर्ष तक सरकार में रहने के बाद भाजपा शासन में गृह मंत्री जैसे उंचे ओहदे पर रह ननकीराम कंवर आज आंदोलन कर रहे हैं। ननकीराम वर्तमान में जिले में एकमात्र भाजपा विधायक हैं।

उन्होंने उरगा-हाटी मार्ग के निर्माण को लेकर जाम कर दिया है। दरअसल एक दिन पहले रविवार को ही यहां 5 किमी लंबा जाम लगा हुआ था। इसी बीच रामपुर विधायक ननकीराम कंवर भी जाम मे फंस गए थे। व्यवस्था देख सरकार और प्रशासन पर वह आग बबूला होने लगे। नाराज विधायक कंवर सोमवार को कुर्सी टेबल लगाकर बीच सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए हैं। यह आंदोलन कुदमुरा के समीप चल रहा है।

देर से पहुंचे कंवर
एक दिन पहले चक्काजाम करने की घोषणा होने के बाद रामपुर विधानसभा के क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता तय समय पर ठीक 10 बजे आंदोलन स्थल पर एकत्र होने लगे थे। लेकिन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता ननकी अब तक यहां नहीं पहुंचे थे। आखिरकार तय समय से लगभग तीन साढ़े तीन घंटे की देरी से ननकी आंदोलन करने पहुंचे। इसके बाद आंदोलन ने गती पकड़ ली है। ननकीराम सहित क्षेत्र के समर्थक सड़क पर डटे हुए हैं।

यहां दो दिनों से जाम की स्थिति
उरगा से हाटी मार्ग पर दो दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। बीते शनिवार को ही नोनबिर्रा से करतला मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह से कीचड़़ होने की वजह से दलदल हो गई थी। यहां एक मेटाडोर फंसने से शनिवार को घंटो जाम था। रविवार को भी दोपहर में इसी जगह फिर से कई गाडिय़ां फंस गई। एक के बाद एक वाहन के फंसने की वजह से सड़क पर 5 किमी लंबा जमा लग गया। इसी दौरान रामपुर विधायक ननकीराम कंवर करतला की ओर जा रहे थे। जाम में ननकीराम कंवर भी फंस गए थे। यह क्षेत्र उन्हीं के विधानसभा में आता है। ननकीराम कंवर को लगभग दो किमी तक पैदल भी चलना पड़ा था।

रामपुर में है समस्याओं का अंबार
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता की उम्मीदों से यहां काफी कम विकास हुआ है। जबकि इसी क्षेत्र से उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष आदि रहे हैं। रामपुर से कुदमुरा मार्ग पर छिंदाई नाले पर पूल का निर्माण नही हो सका। डोकरमना से कुटुरवा, चिर्रा से श्यांग आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के मार्ग पक्के नहीं हो सके हैं।

Published on:
26 Aug 2019 04:11 pm
Also Read
View All