बारिश में पोड़ी क्षेत्र के ये गांव होते हैं पहुंचविहिन
बारिश के बाद पोड़ी ब्लॉक के 12 गांव पहुंचविहिन हो जाते हैं। पोड़ी के अड़सरा, रानी अटारी, घोधरा, सारिसमार, बाघीनडांड, पण्डरीपानी, धनवारा, फरसवानीडांड, साखो, मुड़सिनी, बनखेता व पोंड़ीगोसाई के लोग ब्लॉक मुख्यालय व मुख्य मार्ग से कट जाते हैं। हसदेव नदी के आसपास बसे इन गांव में चिकित्सा सुविधा समय पर पहुंचे। यह बार स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती की तरह होती है। समय पर इलाज नहीं होने से कई बार दिक्कत बढ़ चुकी है।