कोरबा

लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से दो लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Fraud Case: बैंक से लोन दिलाने व सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर युवक ने की ठगी, महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Mar 06, 2020
लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से दो लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा. लोन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से करीब सवा दो लाख रुपए की ठगी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंप हाउस कॉलोनी कोरबा का निवासी है। ठगी की शिकार महिलाएं नगर पंचायत छुरीकला की रहने वाली हैं।

कटघोरा पुलिस ने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला की महिला हेमलता चौहान ने कटघोरा में एक युवक के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस इसकी जांच कर रही थी। पुलिस ने शिकायत सही पाए जाने पर पंप हाउस कॉलोनी एम 267 में रहने वाले पुनीराम चौहान उम्र 35 को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Read More: थ्रेसर मशीन को चला रहे थे बाल श्रमिक, पुलिस को आते देख मालिक ने बच्चों को जंगल में छिपाया, टीम ने ऐसे किया बरामद
पुनीराम ग्राम छेछर थाना कसडोल बलौदाबाजार जिले का मूल निवासी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि छुरीकला में रहने वाली महिला सरिता गोंड़ के साथ पुनीराम का परिचय था। पुनीराम ने महिला को बैंक से लोन दिलाने का झांसा दिया था। सरिता ने पुनीराम की मुलाकात हेमलता से कराई थी। महिलाओं का आरोप है कि पुनीराम ने उषा चौहान, बूंद कंवर, प्रभा यादव, शोभा यादव, उतरा श्रीवास और रेविन्द्र कुमार को भी ठगी का शिकार बनाया है।
Read More: Korba: एक करोड़ 90 लाख रुपए का सेनोस्फेयर पकड़ाया

पीडि़त महिलाओं ने बताया कि अंतरजातीय विवाह करने वाली महिलाओं को सरकारी योजना के तहत दो लाख ५० हजार रुपए दिलाने का झांसा देकर भी आरोपी ने महिलाओं से पैसे ठगे हैं। इसके अलावा एक लाख रुपए तक लोन दिलाने की बात कहकर महिलाओं से चार-चार हजार रुपए एडवांस लिया। दो लाख रुपए लोन दिलाने का झांसा देकर आठ हजार रुपए तक लिया, लेकिन किसी महिला को लोन की राशि नहीं दिला सका। महिलाओं ने पैसे लौटाने के लिए कहा। पुनीराम आनाकानी करने लगा। घटना की शिकायत कटघोरा थाने में की गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Published on:
06 Mar 2020 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर