कोरबा

2 युवकों ने मिलकर प्रेमी जोड़े को पीटा फिर बॉयफ्रेंड के सामने ही किया गैंगरेप, बोले – किसी को बताया तो…

- सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, मृतक प्रेमी का मोबाइल हैंडसेट बरामद

2 min read
Sep 13, 2018
Breaking : दो युवकों ने स्कूल में प्रेमी जोड़े को पीटा,

राजेश कुमार@कोरबा. लड़कियों के साथ गैंग रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाले गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के बॉयफ्रेंड के सामने ही 2 लोगों ने उसका रेप कर दिया। साथ ही बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई भी करदी। इस घटना से लड़का पूरी तरह से टूट गया।जिसके बाद उसने एक खतरनाक कदम उठा लिया। आइए जानते है पूरा मामला...

पुलिस ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाली लड़की भेलवाटिकरा के साप्ताहिक बाजार पहुंची थी।जहां से वो शाम को घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में लड़की को उसका ब्वॉय फ्रेंड सावन साय मिल गया।दोनों बातचीत करते हुए शाम करीब 7.30 बजे दोनों गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पहुंच गए। जहां दोनों को उसी गांव के दो युवकों ईश्वर दास और खेम कंवर ने देख लिया।दोनों ने प्रेमी जोड़े के अकेले होने का फायदा उठाया। उन्हें डराने धमकाने लगे। थोड़ी देर बाद दोनों ने प्रेमी जोड़े को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।

बॉयफ्रेंड के सामने किया लड़की का रेप

दोनों युवकों का इससे भी मन नहीं भरा। उन्होंने लड़की को पकड़ लिया। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने दोनों युवकों से उन्हें छोड़ देने की मिन्नतें भी की। लेकिन आरोपियों ने उनकी एक ना सुनी। लड़की का उसके ही बॉयफ्रेंड के सामने रेप कर दिया। रेप के बाद दोनों को धमकी भी दी। कहा कि अगर दोनों ने किसी को कुछ भी बताया तो उनके बुरा कोई नहीं होगा।दोनों मासूम उनकी बातों से दर गए और चुपचाप अपने अपने घर चले गए।

इसके घटना के अगले दिन रात में सावन साय ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।इससे पूरे गहरा में मातम पसर गया। मर्ग कायम कर पुलिस छानबीन कर रही थी। परिवार वाले भी सावन की मौत का कारण जानने में लगे हुए थे। पूछताछ करते हुए युवती के घर पहुंचे।

पुलिस को पता चला है कि सावन से मारपीट और उसकी गर्ल फे्रंड से गैंगरेप की घटना के आरोपी युवकों ने गांव के दोस्तों को यह घटना बतायी। इससे सावन खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इससे आहत सावन ने खुदकुशी की होगी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ईश्वर दास ड्राइवरी करता है। खेम कंवर चरवाहा है।

- युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में युवती के प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। इसकी जांच चल रही है- संदीप मित्तल,एसडीओपी, कटघोरा

ये भी पढ़ें

बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के 97 होनहार छात्रों को मिलेंगे 15-15 हजार, देखिए पुरस्कृत होने वाले छात्रों की पूरी सूची
Updated on:
13 Sept 2018 10:27 am
Published on:
13 Sept 2018 12:20 am