
कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में मेरिट अंको के आधार पर चयन
कोरबा. मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विद्यालयों में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों का कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में मेरिट अंको के आधार पर चयन किया जाता है एवं प्रोत्साहन राशि पंद्रह हजार रूपये प्रति छात्र आगे की शिक्षा हेतु प्रदान किया जाता है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2017-18 की 10 वीं एवं 12 वीं की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में मेरिट के आधार पर जिले के कुल 97 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिसमें कक्षा 10 वीं अनुसूचित जनजाति के 41 एवं अनुसूचित जाति के 11 और कक्षा 12 वीं अनुसूचित जनजाति के 36 तथा अनुसूचित जाति के 09 विद्यार्थी शामिल हैं।
इन विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र 2018-19 में किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत होने पर ही यह प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जायेगी। कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी जो छ.ग. राज्य से बाहर अध्ययनरत हैं, उनके आवेदन अध्ययन रत महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रमाणित पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को स्केन कर छात्रवृत्ति के ई-मेल कोरबा स्कालरशिप एट द रेट जी मेल डाट काम में उपलब्ध कराया जा सकता है।
चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र में अपनी पूरी जानकारी भरकर वर्ष 2017-18 की अंक सूची, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति, स्वयं के बैंक बचत खाते की स्व-सत्यापित छायाप्रति संलग्न कर वर्तमान अध्ययनरत विद्यालय अथवा महाविद्यालय से आवेदन पत्र सत्यापित कर कलेक्टोरेट कोरबा के कक्ष क्रमांक 12 प्रथम तल में 25 सितंबर 2018 तक जमा करने निर्देशित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप संबंधित विद्यार्थियों के 2017-18 में अध्ययनरत संस्थाओं में उपलब्ध करा दिया गया है। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।
चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है- कक्षा 10 वीं अनुसूचित जनजाति- आशुष कुमार शासकीय हाई स्कूल पोलमी, श्रद्धा, रेशमी, मानसी सिंह, अन्नपूर्णा, मिशलेश सिंह कंवर, रेशमा, ईश्वर राज, भगवान सिंह, विद्या , विक्रम सिंह मरावी, गरिमा कंवर एवं गीतांजलि कंवर सभी एकलव्य संयुक्त हाई स्कूल छूरीकला,
अखिलेश कुमार शाउमावि अरदा, कल्पना शा.हाईस्कूल मांगामार, नेहा कंवर सरस्वती उमाशा दर्री एचटीपीपी, रामेश्वरी शाउमावि तिलकेजा, अन्जना पैकरा शाउमावि लाफा, नेहा सिदार शाउमाशा सरगबुंदिया, जयेश कमल सरस्वती उमाशा कोरबा सीतामणी, देव कुमारी शा.कन्या हाईस्कूल भैसमा, रंजिता शा.हाईस्कूल बलगीखार, विरेन्द्र सिंह शाउमावि नोनबिर्रा (पाली), हिमान्शी शाउमावि गुरसिया, मोहित सिंह शाउमावि मोरगा, चूड़ामणी बिंझवार शा.हाईस्कूल सण्डेल, बहारन सिंह शा.हाईस्कूल अजगरबहार, तुलेश्वर मरावी शा.उमावि सरगबुंदिया, विनय कुमार शा.हाई स्कूल पोलमी, सुखपाल सिंह शा.हाईस्कूल लैंगा, सरस्वती शा.हाईस्कूल फत्तेगंज, चंचल मरावी गरिमा आंग्ल हाई स्कूल कटघोरा, दिव्यानी शा.उमाशा उतरदा,
अंजली शा.उमाशा बिंझरा, साधना शा.उमाशा पड़नियां, सुष्मिता भगत निर्मला आंग्ल उमाशा कोसाबाड़ी, अविनाश शाउमावि पीडब्ल्यूडी रामपुर, सुनिधि कंवर सरस्वती उमाशा कोरबा सीतामणी, रोहित कुमार शा.हाई स्कूल बोईदा, दिव्या शा.हाईस्कूल अजगर बहार। अनुसूचित जाति- मानसी डहरिया, जगदीश नवरंग सरस्वती उमावि कोरबा सीतामणी, कल्याणी खूंटे, पुष्पेश सोनवानी एमजीएम उमावि बालको नगर, जया शाउमाशा कोरबी धतुरा, विकास कुमार शा. हाईस्कूल सुखरीकला, राजकमल शा.हाई स्कूल कथरीमाल, ईशा शा. हाईस्कूल परसदा, मौसमी रानी शाउमावि जमनीपाली एनटीपीसी, हिन्देश्वरी अमर शहीद उमाशा नराईबोध, संजय कुमार निराला सरस्वती उमाशा सीएसईबी कोरबा।
इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में अनुसूचित जनजाति के चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है- शिवम कुमार, आकांक्षा सिंह, गुलराज सिंह, शशी, प्रांजलि पैकरा, मनीष पासवान सरस्वती उमाशा कोरबा सीतामणी, विक्रम सिंह, रंजीता शाउमाशा तुमान (करतला), विकास सिंह, भावना पैकरा, हरीश पोर्ते, अन्जू शा. बालक उमाशा पाली, आनंद कुमार, सुरेश सिंह कंवर शाउमाशा सरगबुंदिया, पुष्पा सिंह अशासकीय उमावि घुड़देवा, लक्ष्मी शा.उमाशा करतला, दिगंबर सिंह कंवर, रितिका सरस्वती उमाशा सीएसईबी कोरबा, रोशन शा.बालक उमाशा हरदीबाजार,
दुर्गेश्वर सिंह सरस्वती उमाशा कुसमुण्डा, दीपा शा.उमाशा चैतमा, आशीष कुमार शा.उमाशा कुसमुण्डा, सरोजनी छ.ग. पब्लिक स्कूल झाबर, ममतेश्वरी शारदा उमाशा सिल्ली, रोशन कुमार शा.उमाशा सोहागपुर,भुवनेश्वरी शाउमाशा लाफ ा, संदीप कुमार शाउमाशा कोरकोमा, होरीलाल शउमाशा रामपुर (करतला), सूरज पाल शाउमाशा छुरी, सीमा शाउमाशा भैंसमा, दुर्गेश कुमार शाउमाशा पोंड़ीलाफ ा, रमशीला शाउमाशा भिलाईबाजार, दुर्गेश्वरी शाउमाशा पिपरिया, प्रिया बियार शाउमाशा जमनीपाली एनटीपीसी, रैलेश कुमार शाउमाशा बोतली,
पुष्पलता शा.कन्या उमाशा कटघोरा। अनुसूचित जाति के चयनित विद्यार्थियों में प्रियंका सोनंत शाउमाशा फरसवानी, श्वेता कुमारी जांगड़े शाउमाशा कोरबी धतुरा, भूपेन्द्र प्रसाद पाटले सरनस्वती उमाशा गेवरा प्रोजेक्ट, कृष्ण कुमार शाउमाशा तुमान (करतला), भूमिका रत्नाकर सरस्वती उमाशा कोरबा सीतामणी, जयकृष्ण शाउमाशा तिलकेजा, शुभम पाटले शाउमाशा तिवरता, सुषमा टंडन सरस्वी उमाशा प्रगति नगर और राकेश शाउमाशा गोढ़ी शामिल हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
12 Sep 2018, 7:28 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़




