बताना होगा नाम व पद, फिर मिलेगा समान
पुलिस कर्मियों या फिर उनके परिवार के सदस्यों को सामान खरीदने के लिए अपना नाम व पद की जानकारी देनी होगी। जिसकी एंट्री की जाएगी। उसके बाद खरीदे गए समान की भी एंट्री होगी। पुलिस कर्मी, नगर सैनिकों को इसका लाभ मिलेगा। बाजार भाव से इन सामानों की कीमत 10 से 12 फीसदी कम होगी। 190 रूपए का शैम्पू 176 रूपए में, तेल 88 रूपए से 71 रूपए जैसे छुट मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसे ऑनलाइन शॉपिंग से भी जोड़ा जा रहा है।