कोरबा

दोस्त के साथ जंगल में रुकी थी छात्रा, पहुंच गए 6 बाइक सवार फिर फिर जमकर की मनमानी

छात्रा व उसके दोस्त से जंगल में रोककर मारपीट व लूट

2 min read
Nov 10, 2018
छात्रा व उसके दोस्त से जंगल में रोककर मारपीट व लूट
छात्रा व उसके दोस्त से जंगल में रोककर मारपीट व लूट

कोरबा. दोस्त के संग सहेली के घर जा रही छात्रा का रास्ता रोककर बाइक सवार छह युवकों ने मारपीट की व छेडख़ानी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई।

युवक लड़की और लड़के से मोबाइल हैंडसेट और 200 रुपए नगद लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस केस दर्जकर पतासाजी कर रही है।


पुलिस ने बताया कि 16 साल की छात्रा निहारिका के कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ती है। शुक्रवार को छात्रा ट्यूशन के लिए गई थी। कोचिंग के बाद वो अपने दोस्त के साथ बाइक पर नकटीखार जा रही थी। रास्ते में नकटीखार के पास जंगल में लड़की बाइक को रुकवाकर लघुशंका के लिए चली गई।

इसबीच दो बाइक पर छह युवक पहुंचे। उन्होंने छात्रा का रास्ता रोक दिया और लड़की से छेडख़ानी करने लगे। ऐसे में मौके पर उपस्थित छात्रा के दोस्त ने इसका विरोध किया तो युवकों ने मिलकर लड़की और उसके दोस्ते की थप्पड़, लात और घूसे से पिटाई कर दी और दोनों की मोबाइल हैंडसेट और 200 रुपए लूट लिया।

पहुंच गए राहगीर
आवाज सुनकर आसपास व रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की। बदमाश पकड़ में नहीं आए। छात्र व छात्रा ने घटना की जानकारी परिवार को दी। मानिकपुर चौकी को अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी पहचान नहीं हो सकी है।


कक्षा 11वीं की छात्रा
पुलिस को जांच में पता चला है कि छेडख़ानी, मारपीट व लूट की शिकार छात्रा कक्षा 11वीं में पढ़ती है। छात्रा की सहपाठी नकटीखार में रहती है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छात्रा सहपाठी के घर नोट्स लेने जा रही थी।

Published on:
10 Nov 2018 09:09 pm