कोरबा

खुशखबरी : योग्यता के आधार पर नौकरी के मामले में कमेटी ने लिया बड़ा फैसला… पढिए पूरी खबर

अनुकंपा नौकरी की वर्तमान प्रक्रिया

less than 1 minute read
Nov 12, 2018
अनुकंपा नौकरी की वर्तमान प्रक्रिया

कोरबा. जनवरी 2017 से कोल इंडिया में सेवा निवृत्त कर्मियों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की ग्रेच्युटी मिलेगी। अनुकंपा नौकरी की वर्तमान प्रक्रिया भी जारी रहेगी।


सोमवार को कोलकता में स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पहली जनवरी 2017 से सेवा निवृत्त हुए कोयला कर्मियों को अधिकतम 20 लाख रुपए ग्रेच्युटी देने पर कोल इंडिया प्रबंधन राजी हो गया। अनुकंपा नौकरी की वर्तमान प्रक्रिया भी जारी रखने पर यूनियन और प्रबंधन के बीच सहमति बनी। जेबीसीसीआई के सदस्य व हिन्द मजदूर संघ के नेता नाथूलाल पांडे ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही है।

ये भी पढ़ें

जब्त 800 पेटी शराब को आबकारी विभाग ने माना अवैध, हॉलमार्क वाली सील नहीं, परमिट भी जांच में पाई गई फर्जी

अभीतक प्रबंधन अनुकंपा नौकरी की शर्त को तीन-तीन माह के लिए बढ़ाता था। खदान दुर्घटना में मारे जाने पर ही कर्मचारी के आश्रित को अनुकंपा नौकरी देने की बात कहता था। लेकिन रविवार की बैठक में आश्रितों के नियोजन की वर्तमान प्रक्रिया को जारी रखने पर सहमति बन गई है। इस बैठक में स्टैंडराइजेशन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। विदित हो कि इस बैठक को लेकर सभी कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई थीं।


योग्यता के आधार पर नौकरी, नहीं बन सकी इस मामले में सहमति
रविवार की बैठक में आश्रितों को उनकी योग्यता के आधार पर अनुकंपा नौकरी देने पर सहमति नहीं बनी। बैठक में यूनियन की ओर से बताया गया कि आश्रितों को कटेगरी- 01 के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसका हिन्द मजदूर संघ ने विरोध किया। संघ ने योग्यता के आधार पर नौकरी देने की मांग की। प्रबंधन की ओर से प्रदान किए पत्र पर दस्तखत करने से मना कर दिया। बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। 27 नवंबर को इस मसले पर स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक फिर बुलाई गई है।

ये भी पढ़ें

Video Gallery : मनोज तिवारी ने राहुल गांधी व कोरबा के कांग्रेस विधायक पर साधा निशाना, छठ पूजा के गाने से खूब बटोरी ताली

Published on:
12 Nov 2018 11:09 am
Also Read
View All