कोरबा

आफत की बारिश : 30 घंटों के भीतर रिकार्ड तोड़ 110 एमएम बारिश, कई मकान क्षतिग्रस्त, हसदेव नदी उफान पर

रविवार की सुबह भी एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों के लिए परेशानी बढऩे लगी है।

2 min read
Jul 23, 2018
Weather : बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त, हसदेव नदी उफान पर

कोरबा. शहर में पिछले ३० घंटों के भीतर रिकार्ड तोड़ ११० एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार की रात से शुरू हुई बारिश रूक-रूककर रविवार को भी दिनभर गिरती रही। झड़ी लगने की वजह से छोटे नदी-नाले उफनने लगे हैं। दर्री डेम का गेट कुछ देर के लिए खोलना पड़ा। वहीं तुलसीनगर के समीप एक निजी स्कूल के सामने में बंद पड़े खदान के मुहाने पर जमीन ८० फीट से ज्यादा नीचे धंस गई। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से पानी लगातार बहकर उसी जगह पर जा रहा था। नीचे खोखला होने की वजह से जमीन नीचे धंस गई।

मौसम विभाग ने प्रदेश भर में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था। जिसकी असर जिले मेें भी देखने को मिला। जिले में सबसे अधिक बारिश कोरबा तहसील में दर्ज की गई है। पिछले ३० घंटे में लगभग ११० एमएम बारिश दर्ज की गई है। रविवार की सुबह भी एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों के लिए परेशानी बढऩे लगी है। पथर्रीपारा, बुधवारी बस्ती, कुआंभटठ, पावर हाइट्स, मोतीसागरपारा, सीेतामणी बस्ती के आसपास पानी निकासी नहीं होने से बार-बार पानी जमा होने लगा है।

ये भी पढ़ें

आखिर क्यों पुलिस ने इन 14 लोगों के खिलाफ दर्ज किया बलवा का मामला, पढि़ए पूरी खबर…

मौसम विभाग के अनुसार समूचे प्रदेश में एक सिस्टम बना हुआ है। जो कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इसके सक्रिय होने की वजह से भारी बारिश हो रही है।

पथर्रीपारा में दो मकान धंसे
पथर्रीपारा बस्ती में एक बार फिर दो मकान नीचे धंस गए। दरअसल लगातार पानी भरने से कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने लगा है। कई जगह से मकानों में दरार पडऩे लगी है। कभी भी गिर सकता है। इसेे लेकर लोगों में काफी डर है। एक दिन पहले दो जगह दीवाल ढह गई थी। चन्द्रकला चौहान, दुलेश्वरी यादव, मोगरा बाई सहित अन्य को काफी क्षति पहुंची है।

घर में गिरा पेड़
ुमुकुंदपुर पंचायत के ग्राम कुरुडीह में दो घंटे तक चले आधी रात में आंधी तूफान और तेज बारिश से आनंद सिंह कवर के घर को भारी छति पहुची है। जिसमे चार कमरे और घर के सामान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ये घटना शुक्रवार की है।

शहर के इन इलाकों में परेशानी
मोसीसागरपारा से लेकर सीतामणी बस्ती, पावर हाइट्स, रविशंकर नंगर, राताखार, कोसाबाड़ी चौक, ब्लू बर्ड स्कूल के सामने, घंटाघर चौक, बुधवारी मार्ग, टीपीनगर चौक व शारदा विहार मोड़ के पास पानी सड़क पर भर गया था। नालियों से कचरा सड़क पर फैल गया ।

ये भी पढ़ें

Video Gallery : भगवान जगन्नाथ मौसी के घर से वापस लौटे, भक्तों में इस तरह दिखा उत्साह
Published on:
23 Jul 2018 10:38 am
Also Read
View All