कोरबा

पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने गए ग्रामीण को पति ने इस कदर पीटा कि अस्पताल में हो गई मौत

हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

2 min read
Jul 19, 2018
हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

कोरबा. पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करना ग्रामीण को भारी पड़ गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश गया। यहां से जेल भेज दिया गया।

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। ग्राम रजकम्मा नावागांव धवौहापारा में रहने वाले गोवर्धन की एक अन्य ग्रामीण ने लात हाथ और डंडे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Breaking : साडा के पूर्व उपाध्यक्ष मूरित राम की मिठाई दुकान को निगम ने कर दिया सील

घटना की जानकारी देते हुए कटघोरा थानेदार केके दुबे ने बताया कि नावापारा में रहने वाला संतराम गोंड़, परदेशी गोंड़ के साथ बुधवार को जयकरण के खेत में हल चलाने गया था। दोपहर तीन बजे हल खोलने के बाद परदेशी और संतराम जयकरण के घर खाना खाने जा रहे थे। रास्ते में गोवर्धन नाम का ग्रामीण अपनी पत्नी नीलिमा की पिटाई कर रहा था। यह देखकर दोनों ने बीच-बचाव किया। नीलिमा को गोवर्धन के चंगूल से छुड़ा दिया। महिला भागकर कहीं चली गई।

संतराम और परदेशी भी जयकरण के घर खाना खाने पहुंच गए। दोनों एक साथ बैठकर खाना खा ही रहे थे। इसबीच हाथ में डंडा लिए गोवर्धन वहां पहुंचा। उसने कहा कि नीलिमा को कहां भगा दिए? इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। गोवर्धन ने परदेशी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला किया।

हाथ लात और घुसे से भी मारा। परदेशी जमीन पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई। परिजन परदेशी को लेकर कटघोरा अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान परदेशी की मौत हो गई। परिवार वालों ने घटना की सूचना कटघोरा थाने को दी। पुलिस ने घेराबंदी करके गोवर्धन को पकड़ लिया। उसपर डंडे से पिटकर परदेशी की हत्या का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मारपीट के दौरान जयकरण के परिवार के सदस्यों ने गोवर्धन को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह इतना आक्रोशित था कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय गोवर्धन शराब के नशे में भी था।

ये भी पढ़ें

Live : नौकरी के लिए भू- विस्थापित लैंकों पावर प्लांट के गेट पर कर रहे प्रदर्शन, किसानों ने कहा जमीन तो गई अब रोजगार की उम्मीद भी टूट रही
Published on:
19 Jul 2018 03:56 pm
Also Read
View All