कोरबा

मेंटेनेंस के नाम पर शहर की बिजली सात घंट रही गुल, निजी से लेकर सरकारी कार्यालयों तक काम रहा ठप

लोग पानी के लिए भी तरस गए
2 min read
Aug 22, 2018
लोग पानी के लिए भी तरस गए
लोग पानी के लिए भी तरस गए

कोरबा. डीएसपीएम स्थित 40 एमवी ट्रांसफार्मर के रखरखाव के साथ ही पेड़ों कटाई के लिए वितरण विभाग ने मंगलवार को करीब सात घंटे तक विद्युत की आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोग पानी के लिए भी तरस गए और उमस से परेशान रहे। यह पहली बार नहीं है जब मंगलवार को बिजली गुल रही बल्कि अब हर मंगलवार को शहर की बत्ती गुल रखना विभाग की परंपरा बन चुकी है।


मंगलवार डीएसपीएम संयंत्र के पावर ट्रांसमिशन क्रमांक- 1 के वार्षिक रखरखाव के लिए शहरी क्षेत्र के चार फीडर का मेंटेनेंस किया गया। मानिकपुर फीडर के निहारिका, घंटाघर, एमपी नगर, आरपी नगर, शिवाजी नगर, आरएसएस नगर, टीपी नगर, गायत्री मंदिर, पावर हाऊस रोड, बीएसएनएल ऑफिस, अमरैयापारा, पुराना बस स्टैंड, नेहरू नगर, बुधवारी बजार, सीतामणी आदि क्षेत्रों बिजली बंद रही। बिजली की आपूर्ति शाम को पांच बजे बहाल हुई। लंबी अवधि तक बिजली बंद रहने से लोग पूरा दिन परेशान होते रहे। सरकारी और निजी कार्यालयों का काम-काज भी प्रभावित हुआ।


पहले प्री मानसून अब पोस्ट मानसून
वितरण विभाग के इंजीनियरों की मानें तो हर मानसून में विद्युत का प्रवाह निर्बाध रहे इसके लिए प्री मानसून मेंटेनेंस किया जाता है। बावजूद इसके बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। प्री मानसून से बात नहीं तो अब पोस्ट मानसून की बात की जा रही है।


दर्री में भी गुल रही
मेंटेनेंस कार्य का पोड़ीमार और तुलसीनगर जोन में किया गया। लेकिन दर्री जोन में भी मंगलवार को चार घंटे बिजली गुल रही। इसकी कोई सूचना भी नहीं थी।

--------------

कोर्ट में दो बंदियों के बीच मारपीट
कोरबा ञ्च पत्रिका. जेल से कोर्ट पहुंचे दो बंदियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक ने दूसरे को दांत से भी काट दिया। पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों को पकड़कर पहले मुलाहिजा कराया गया फिर केस दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया। रामपुर चौकी पुलिस ने बताया कि कन्हैया लाल श्रीवास और भूपेंद्र साहू के बीच विवाद के दौरान एक-दूसरे ने गर्दन और पीठ को दांत से काट दिया है। कन्हैया लाल श्रीवास और भूपेंद्र साहू हत्या व चोरी के आरोपी है। उन्हें जिला जेल में आए लगभग 1 साल हो रहे हैं। इस संबंध में जेल के प्रभारी ने बताया कि न्यायालय में पेशी के लिए भेजा गया था। जहां यह घटना घटी है। फिलहाल रामपुर पुलिस ने एक-एक और मामला दर्ज कर लिया है।

Published on:
22 Aug 2018 11:06 am