कोरबा

शहरी क्षेत्र में पांव पसार रहा पीलिया, मरीजों की संख्या 167 पहुंची

राताखार में पीलिया के मरीज सामने आने के बाद अब इसका दायरा कई और वार्डों में बढ़ता जा रहा है।

2 min read
May 18, 2018
शहरी क्षेत्र में पांव पसार रहा पीलिया, मरीजों की संख्या 167 पहुंची

कोरबा . स्वास्थ्य विभाग की जांच में पीलिया के और भी मरीज सामने आए हैं। गर्भवती महिला समेत सात और पीलिया के मरीज विभाग को मिले हैं। अब तक पीलिया के संभावित मरीजों की संख्या १६७ तक पहुंच गई है। शहरी क्षेत्र में पीलिया पांव पसार रहा है।

राताखार में पीलिया के मरीज सामने आने के बाद अब इसका दायरा कई और वार्डों में बढ़ता जा रहा है। खासकर पुराने शहर में इसके मरीज सामने आ रहे हैं। एक तरफ निगम का अमला पानी की जांच की जा रही है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मितानिनों व अन्य अमले से ऐसे संभावित मरीजों को चिंहाकित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

आज करतला आएंगे सीएम डॉ.रमन सिंह, जानिए क्या-क्या मिलने वाली है सौगात

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए जांच में कुल सात लोग पीलिया से ग्रसित मिले। जिसमेंं एक गर्भवती महिला भी है। वहीं ६ अन्य लोगों में पुरूष हैं। पिछले १३ दिन के भीतर कुल १६७ संभावित मरीज पीलिया के मिले हैं। ३८ जगहों पर शिविर लगाकर कुल २६१३ लोगों की जांच की गई। जिसमें नए मरीज सामने आए। जिला चिकित्सालय में एक मरीज को दाखिल कराया वहीं एक मरीज का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

विभाग द्वारा की गई कार्रवाई
पीलिया का प्रकोप देखते हुए स्वास्थय विभाग ने कुछ दिन पहले कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में गन्ना रस बेचने वालों की जांच की। १६ दुकानदार गन्ना रस के साथ बर्फ डालकर बेचते हुए पकड़े गए। टीम ने बर्फ को फेंक दिया। ट्रांसपोर्ट नगर और निहारिका में बर्फ की सिल्ली बचने वालों पर भी कार्रवाई की। बर्फ की सिल्लियों को सड़क पर फेंक दिया। टीम ने शहर में स्थित तीन बर्फ फैक्ट्री की छानबीन की। फैक्ट्री मालिकों से कहा कि बर्फ गन्ना रस की बिक्री करने वालों को नहीं देवें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बर्फ फैक्ट्रियों में प्राय: गंदे पानी का उपयोग करके बर्फ का निर्माण किया जाता है। इसे खाने पीने की सामान में उपयोग करने से पीलिया सहित कई और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों का बर्फ का उपयोग खाने पीने की चीजों में नहीं करने की सलाह दी है।

पानी उबालकर पीने की सलाह
पीलिया फैलने के बाद निगम भी रोकथाम को लेकर सतर्क हो गया है। शहर के सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि पानी उबालकर पीये। इसके लिए नगर निगम आटो पर लाउड स्पीकर के जरिए प्रचार प्रसार में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें

#PatrikaChangeMakers: राजनीति को स्वच्छ बनाने अधिवक्ताओं ने दी अपनी राय, लोगों को प्रेरित करने लिया संकल्प
Published on:
18 May 2018 10:46 am
Also Read
View All