कोरबा

Korba Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई कार, हादसे में पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत 7 लोग घायल

Road Accident: सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ी एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी है। ताजा घटनाक्रम में ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए।
2 min read
• •
Updated: 13 Oct 2024, 10:42 AM IST
Korba Accident

Korba Road Accident: कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रही कार सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल हुए हैं। पूर्व पार्षद के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे अपने परिवार के साथ जांजगीर में नवरात्रि की पूजा देखने गए थे। परिवार जांजगीर-कनकी के रास्ते घर लौट रहा था। इस बीच कनकी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर से कार टकरा गई। घटना में कार पर सवार सात लोगों को आंशिक चोटें आई है। एयर बैग खुलने से उनकी जान बच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस पार्षद समेत परिवार के लोग सवार थे

बता दें कि पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे। ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया, वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

गौरतलब है कि पुलिस की ओर से कई बार मुहिम चलाया गया कि छोटी-बड़ी गाड़ियों के चालक सड़क पर लगाकर अपना वाहन खड़ा न करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। मगर अभी भी कुछ गाड़ियों के चालक पुलिस की समझाइश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अपनी मर्जी के अनुसार गाड़ियां इधर-उधर कहीं भी सड़क किनारे लगा देते हैं।

कई बार इन गाड़ियों की पासिंग लाइट भी नहीं जलती और इन पर रेडियम भी नहीं रहता है। जिससे ये गाड़ियां दूर से नजर नहीं आती। लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। जिले में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रही है। बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे, कोरबा-चांपा सहित अन्य सड़कों पर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है।

Updated on:
13 Oct 2024, 10:42 AM IST
Published on: