इसमे से 18 लोगों को ग्रामीणों और पुलिस के सहायता से बाहर निकाल लिया गया था, मगर पानी के तेज बहाव के कारण तीन बच्चे इंद्र कुमार, सोनू और ऋषभ बह गए थे। जिन्हे लगातार एसडीआरएफ और गोताखोर टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी। जिसमे से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया था। वहीं आज दो और बच्चों का शव भी बरामद कर लिया गया है। पूरे घटना में नगरदा थाना में ड्राइवर के नाम से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने को लेकर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।