8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले 6 बच्चों को पिकअप ने रौंदा, दो की हालत गंभीर, चार बिलासपुर रेफर

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में आज एक बड़ा हदासा हो गया। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को पिकअप ने रौंद डाला। जिसमें से दो की हालत गंभीर है और चार बिलासपुर में रेफर कर दिए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 8 Oct 2024, 11:30 AM IST

CG Road Accident

Road Accident: जांजगीर चांपा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सोमवार की सुबह पामगढ़ इलाके की सड़कें खून से लाल हो गई। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक किशोरी की मौत हो गई तो वहीं दूसरी घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले चार बच्चों को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरी घटना में बाइक में सवार चार लोगों में एक किशोरी की मौत के अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल समेत बिलासपुर स्थित सिम्स में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटराबोड़ की है। जिसमें सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर चार बच्चे कुटराबोड़ की ओर निकले थे। जिन्हें तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस की टीम पहुंची और सभी को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े: Kawardha Accident: मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 19 लोग घायल, मची खलबली

घायलों के नाम

घायलों में साजू पिता रोहित 12, रविंद्र पिता नंद कुमार 18, सुंदर पिता कैलास एवं हिमेश पिता ओमप्रकाश 18, प्रभनाथ पिता जीतराम 12 प्रवीण पिता लीलाधर 10 साल शामिल रहे। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने से बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें 2 नाबालिक 1 बालिग शामिल हैं। जिसमें एक वेंटिलेटर पर है।

वहीं दो का इलाज जारी है। चौथा पामगढ़ के निजी अस्पताल पर भर्ती है। पांचवां चंपा के निजी अस्पताल में भर्ती है। 6 वें घायल का प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( Road Accident) से छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद पामगढ़ पुलिस दुर्घटनाकारित पिकअप की तलाश कर रही है। पुलिस जगह-जगह की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जांच में जुटी पुलिस

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दो युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है घटना को अंजाम देने के बाद मौके से तूफान फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगे हैं।