कोरबा

Korba Crime News: युवक को नग्न कर बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा, बाइक बेचने से नाराज था दोस्त, मचा बवाल

Breaking News: कोरबा जिले में एक युवक को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर प्रताड़ित किया गया। घटना 27 मार्च की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो हाल ही में सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।

2 min read
Apr 06, 2026
सड़क पर युवक को नग्न कर पीटा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Korba Crime News: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया बल्कि उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर प्रताड़ित किया गया। यह घटना 27 मार्च की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो हाल ही में सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है, जहां कावेरी विहार इलाके के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले एक युवक के साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

Crime News: हवस में नाकाम युवक बना हैवान, 7 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, फिर कुएं में फेंककर ली जान

बाइक बेचने से नाराज था दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अमरदास, जो कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, शराब का आदी बताया जा रहा है। उसकी पत्नी घरों में काम कर परिवार का गुजारा करती है। बताया जा रहा है कि 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास गया और उसकी बाइक लेकर शराब पीने निकल गया। काफी देर बाद जब वह लौटा तो उसके पास बाइक नहीं थी। जब दोस्त ने बाइक के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने शराब के लिए बाइक बेच दी है।

गुस्से में दोस्त ने की क्रूरता की हद पार

यह सुनते ही सरोज कुमार आपे से बाहर हो गया और गुस्से में उसने अमरदास के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसने पहले युवक के कपड़े उतरवाए और फिर उसे निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे और धीरे-धीरे मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि, कुछ संवेदनशील लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

वीडियो वायरल होने से खुला मामला

घटना के समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दर्री थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी सरोज कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

ये भी पढ़ें

Crime News: हवस में नाकाम युवक बना हैवान, 7 साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, फिर कुएं में फेंककर ली जान

Updated on:
06 Apr 2026 07:01 pm
Published on:
06 Apr 2026 07:00 pm
Also Read
View All