7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Incident: दर्दनाक हादसा! स्कूल की तीन मंजिला छत से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत

Chhattisgarh Incident: कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में स्कूल की छत से गिरकर 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था और सोते समय संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।

2 min read
Google source verification
छत पर सो रहे युवक की गिरने से मौत (photo source- Patrika)

छत पर सो रहे युवक की गिरने से मौत (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Incident: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक युवक की स्कूल की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय तनिष्क कर्ष के रूप में हुई है। यह घटना तरदा गांव स्थित हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर की है, जहां वह अपने बड़े भाई के साथ सोया हुआ था।

Chhattisgarh Incident: जानें पूरा मामला…

मिली जानकारी के अनुसार, तनिष्क अपने बड़े भाई अविनाश कर्ष के साथ स्कूल की तीन मंजिला इमारत की छत पर रात में सो रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों भाई उसी स्कूल में चौकीदारी का काम करते हैं और वहीं रहते थे। सोमवार को दोनों एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने चैनपुर गांव गए थे। देर रात वापस लौटने के बाद वे स्कूल की छत पर सोने चले गए।

घटना के दौरान अविनाश अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जबकि तनिष्क पास में ही सोया हुआ था। इसी बीच अचानक जोर की आवाज आई। जब अविनाश ने पीछे मुड़कर देखा तो उसका भाई छत से नीचे गिर चुका था। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत नीचे भागा, लेकिन तब तक तनिष्क की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

Chhattisgarh Incident: अविनाश की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी उरगा थाना भेजी जाएगी।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय दोनों भाई शराब के नशे में थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे और गहरी नींद के कारण संतुलन बिगड़ने से तनिष्क छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि असुरक्षित स्थानों पर सोना और नशे की हालत में सावधानी न बरतना कितना खतरनाक हो सकता है।