कोरबा

शर्मनाक! अपनी हो बेटियों के साथ पिता ने की हैवानियत, पहले दोनों के हाथ-बांह पकड़ा, फिर बंद कमरे में… बताते रो पड़ी लड़की

Korba Crime News: दो सगी बहनों ने पिता पर हाथ-बांह पकड़ने का आरोप लगाया है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Mar 11, 2024
chhattisgarh_rape.jpg

Chhattisgarh Crime News: दो सगी बहनों ने पिता पर हाथ-बांह पकड़ने का आरोप लगाया है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

घटना निगम निगम क्षेत्र में स्थित एक थाने की है। औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाली दो सगी बहनें थाना पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पिता की बुरी नीयत से परेशान हैं। दोनों बहनों ने पिता पर बुरी नीयत से हाथ-बांह पकड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर उनका पिता गाली-गलौज और मारपीट करता है।

संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों बहनों की रिपोर्ट पर आरोपी पिता के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और बेटियों से छेड़छाड़ का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद आसपास रहने वाले पड़ोसी भी आश्चर्यचकित हैं। इधर बेटियों ने पुलिस से आरोपी पिता के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Published on:
11 Mar 2024 02:43 pm