पुलिस के अनुसार अटल आवास सकरी निवासी मूलचंद पिता नेतराम बंजारे (32) व पत्नी खिलेश्वरी पति मूलचंद बंजारे (30) के साथ, छोटे भाई मनमोहन पिता नेतराम के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था। रविवार दोपहर डेढ़ बजे दोनों भाई के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि मनमोहन ने बांस के डंडे से बड़े भाई मूलचंद के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।