8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर में बड़ा हादसा! काम कर रहे श्रमिकों के ऊपर पलटा ट्रैक्टर-ट्राली, दबकर एक की मौत..3 लोग गंभीर

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर के ग्राम सेमरताल में नल जल योजना के तहत बन रही पानी टंकी में काम कर रहे श्रमिकों के ऊपर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई जिसमें दबकर चार श्रमिक घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Mar 2024, 1:38 PM IST

bilaspur_accident_news.jpg

CG Road Accident: बिलासपुर के ग्राम सेमरताल में नल जल योजना के तहत बन रही पानी टंकी में काम कर रहे श्रमिकों के ऊपर एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई जिसमें दबकर चार श्रमिक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सिम्स में दाखिल किया गया जिसमें 1 की मौत हो गई। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव को लेकर CM साय का बड़ा बयान, बोले- कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान इसलिए...देखें Video

पुलिस के अनुसार ग्राम सेमरताल में नल जल योजना के तहत पानी टंकी बनाने का काम चल रहा है। शनिवार शाम 6.30 बजे श्रमिक रमेश पिता फोगलाल ठाकुर (50) निवासी भागपुर रकबा जंगली पड़री जिला कुर्सीनगर मध्यप्रदेश, गुड्डू यादव बृजेश कुमार व अन्य श्रमिक काम कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 6149 का चालक नहरपारा सेमरताल के पास तेज रफ्तार से पहुंचा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में रमेश ठाकुर व 3 अन्य श्रमिक दब गए।

दुर्घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी गोपाल सतपती अपनी व 108 के साथ मौके पर पहुंचे व किसी तरह घायलों को निकाल कर 108 की सहायता से सिम्स में दाखिल कराया था। रविवार को उपचार के दौरान रमेश ठाकुर ने दम तोड़ दिया, वहीं तीन लोगो की हालत में काफी सुधार है। कोनी पुलिस ने ट्रैक्टर सीजी 10 बीक्यू 6149 को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश जारी

सेमरताल नहरपारा के पास एक ट्रैक्टरट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली की चपेट में 4 श्रमिक घायल हो गए थे। चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। मामले में ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। - गोपल सतपती, कोनी थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब अवकाश के दिन भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय...जारी हुआ आदेश