17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फावड़े से पिता की गला रेतकर की निर्मम हत्या, चेहरे व फावड़े पर खून लगाकर मोहल्ले में नाचते हुए घूमता रहा आरोपी, फिर…

Murder Case: 40 वर्षीय नीतू गोड़ ने अपने ही 70 वर्षीय पिता मनराखन गोड़ की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सना फावड़ा लेकर मोहल्ले में घूमता रहा और लोगों के दरवाजे पीटता रहा।

2 min read
Google source verification
हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Murder Case: बिलासपुर से लगे सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित मन्नाडोल में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय नीतू गोड़ ने अपने ही 70 वर्षीय पिता मनराखन गोड़ की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सना फावड़ा लेकर मोहल्ले में घूमता रहा और लोगों के दरवाजे पीटता रहा। दहशत में आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

आरोपी ने अपने पिता के गले पर वार करके हत्या की और फिर फावड़े से पूरे चेहरे और सिर को कुचल डाला। हड्डी तक के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। मोहल्लेवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति खून से लथपथ फावड़ा लेकर घूम रहा है और लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी फावड़ा लेकर जवानों की ओर दौड़ पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसके हाथ से फावड़ा छीना और रस्सी से बांधकर काबू में किया। आरोपी उस समय नशे में धुत था और ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।

खून सना फावड़ा लेकर मोहल्ले में मचाया उत्पात

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात के बाद नीतू गोंड घर से बाहर निकला और हाथ में खून से सना फावड़ा लेकर इधर-उधर घूमने लगा। उसके कपड़ों और चेहरे पर भी खून लगा हुआ था। वह लोगों के दरवाजे पीट रहा था, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घर के अंदर मिला शव, पूरे कमरे फैला था खून

पुलिस और मोहल्ले के लोगों को संदेह हुआ तो वे आरोपी के घर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर सब सन्न रह गए। दरवाजे के पास ही मनराखन गोंड का शव पड़ा था। उनका चेहरे के सारे अंग कुचले हुए थे और आसपास खून फैला हुआ था। कमरे में संघर्ष के निशान भी मिले। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने पिता-पुत्र के बीच तेज आवाज में झगड़ा और चीखने की आवाज सुनी थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।

पूर्व में भी किया था विवाद, पत्नी चली गई छोड़कर

स्थानीय लोगों के अनुसार, नीतू गोड़ लंबे समय से नशे का आदी है। वह अक्सर पिता और भाइयों से विवाद करता था। कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन नशे की लत और असामान्य व्यवहार के कारण पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसे मिर्गी के भी दौरे पड़ते थे। मृतक के तीन बेटे हैं। आरोपी सबसे बड़ा है। एक बेटा पिता के साथ ही रहता था, जबकि दूसरा बाहर काम करता है।

आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना पर सिरगिट्टी टीआई किशोर केवट टीम के साथ पहुंचे। फिर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के होश में आने के बाद विस्तृत पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।