कोरबा

Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, मौके पर हुई मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

Korba Road Accident: कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है। एक- एक कर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसमें लोग मारे जा रहे हैं। शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

2 min read
Feb 26, 2024
korba_accident.jpg

CG Road Accident: कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है। एक- एक कर आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसमें लोग मारे जा रहे हैं। शनिवार की रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के गांव मुड़ापार में रहने वाला अज्जू पोर्ते (20) पिता कुलजीत सिंह पोर्ते होंडा साइन बाइक सीजी 10 एक्यू 8360 से घर लौट रहा था।

हरदीबाजार से घर जाते समय शनिवार की रात लगभग 10 बजे ग्राम मुड़ापार के पास अज्जू सड़क हादसे का शिकार हो गया। अज्जू को गंभीर चोटें आई। उसकी मौत हो गई। वह पेशे से ड्राइवर था। बाइक से घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ था।

बताया जाता है कि अज्जू की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना भयावह था कि बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सामने का पहिया और शॉकब इंजन से अलग हो गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य ने बताया कि बाइक को ठोकर मारने वाली वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। तलाश की जा रही है।

रात को बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां

गेवरा दीपका- हरदीबाजार के रास्ते दिन रात कोयला परिवहन होता है। गाड़ियां बिलासपुर की ओर आना जाना करती हैं। रात में सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है। चालक बेलगाम होकर गाड़ियां दौड़ाते हैं। इससे हादसे होते हैं। कुछ माह पहले भी धतुरा बस स्टैंड के पास एक ग्रामीण की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Published on:
26 Feb 2024 02:02 pm