लकी बताते हैं कि क्रिएटिव होना कोई एक दिन की बात नहीं है, आपको अपने आइडियाज पर लगातार काम करने की जरूरत पड़ती है। वह कहते हैं कि अगर आप पूरी ईमानदारी से अपने कंटेंट पर मेहनत करें तो आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म से काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। ब्रांड्स कोलोब्रेशन, पेड प्रमोशन, एफ्लीएट मार्केटिंग समेत अन्य तरीकों से आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।