कोरबा

Korba Nikay Chunav Results 2025: कोरबा मे बीजेपी की प्रचंड जीत… संजू देवी ने उषा तिवारी को दी पटखनी, 67 वार्ड में 52 पार्षद भी जीते

Korba Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इधर कोरबा नगर निगम में कमल खिला है।

2 min read
Feb 15, 2025
Korba Nikay Chunav Results 2025: कोरबा मे बीजेपी की प्रचंड जीत… संजू देवी ने उषा तिवारी को दी पटखनी, 67 वार्ड में 52 पार्षद भी जीते

Korba Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरे 10 नगर निगम में कमल खिला है। इधर कोरबा नगर निगम में कमल खिला है। बीजेपी की संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस की उषा तिवारी को चुनाव हरा दिया है। 52 हज़ार मतों से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत विजयी हुई है। वहीं 67 सीट में भाजपा के 52 पार्षद जीतने में सफल रहें। सात काग्रेस और इतने ही निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद चुने गए हैं।

बता दें कि 11 फरवरी को मतदान प्रतिशत को लेकर कई रोचक आंकड़े सामने आए, इस बार नगर निगम कोरबा में महज 61.26 फीसदी मतदान हुआ था। कहा जा रहा था कि ये मतदान का आंकड़ा अपेक्षा से कम है। वहीँ इस नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी थे। यहां 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोरबा नगर निगम

बीजेपी संजू देवी राजपूत - 93255
कांग्रेस उषा तिवारी - 45222
जीत - 48034

भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

बता दें कि महापौर के लिए भाजपा से संजू देवी राजपूत और कांग्रेस से उषा तिवारी प्रमुख दावेदार है। आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू है वहीं निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के तौर पर मालती किन्नर भी चुनाव मैदान में खड़ी है।क्षेत्र की जनता की मानें तो इस बार का चुनावी मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच होना था। यहां वार्ड क्रमांक 18 में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। कोरबा नगर निगम के कई वार्डो में बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं को लुभाने कड़ी मशक्कत करते नजर आए थे।

कोरबा जिले के 6 निकायों में नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद दीपका, नगर पालिका परिषद कटघोरा, नगर पालिका परिषद बांकी मोगरा, नगर पंचायत पाली और नगर पंचायत छुरीकला शामिल हैं।

अब तक के कोरबा मेयर

2000-2004 तक बीजेपी के श्यामा कंवर महापौर रहे
2004 से 2009 तक लखनलाल देवांगन बीजेपी से महापौर
2009 से 2014 तक बीजेपी से जोगेश लाम्बा महापौर रहे
2014 से 2019 तक कांग्रेस रेणु अग्रवाल महापौर रही हैं
2019 से 2024 तक कांग्रेस से राजकिशोर प्रसाद महापौर

Published on:
15 Feb 2025 04:09 pm