Dhamtari Nagariya Nikay Election Result2025: छत्तीसगढ़ के 7 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही भाजपा में जश्न शुरू हो गया है। बात करें धमतरी की तो यहां BJP से मेयर प्रत्याशी रामू रोहरा जीत गए है। उन्हें 38,665 वोट मिले है। बता दें कि जिले के 6 निकायों पर इस साल 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। धमतरी नगर निगम में 70.69% मतदान हुआ। नगर पंचायत में सबसे अधिक वोट भखारा में 92.63 प्रतिशत देखने को मिला।