कोरबा

Korba Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने शिक्षिका को रौंदा, स्कूटी को 500 मीटर तक घसीटा फिर…मचा हड़कंप

Korba Road Accident: तेज गति से जा रही एक बोलेरो ने स्कूटी सवार एक शिक्षिका को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही शिक्षिका की मृत्यु हो गई।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2024, 4:36 PM IST
Korba Road Accident

Korba Road Accident: कोरबा पाली-पोड़ी मार्ग मुख्य पर तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को ठोकर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिक को गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े छह बजे की है। नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 02 के उदय नगर में रहने वाली स्वाति दुबे 30 वर्ष डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। सुबह शिक्षिका किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर गई थी। वापस लौटने के समय (CG Road Accident) पाली-पोड़ी मार्ग पर नानपुलाली के पास तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया और स्कूटी समेत स्वाति को लगभग 500 मीटर दूरी तक घसिटता रहा।

बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी रूकी नहीं और पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि आरोपी बोलेरो चालक ने गलत दिशा पर वाहन चला रहा था। इस कारण हादसा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

Korba Road Accident: दो बच्चों के सिर से उठा मां की ममता का साया

Road Accident: बताया जा रहा है कि विश्वेष दुबे व स्वाति दुबे के दो बच्चे हैं। पहले बच्चे की उम्र लगभग तीन वर्ष है। इस घटना में दोनों बच्चों के सिर से मां की ममता का साया उठ गया। स्वाति की मौत की खबर मिलते ही पूरे पाली समेत आसपास गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त है।

Updated on:
29 May 2024, 4:36 PM IST
Published on: