कोरबा

तेज आंधी-बारिश ने ली 3 जिंदगियां! पेड़ के नीचे दबने से हुई मौत, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

Three teenagers death Korba: कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें पेड़ की भारी डाल गिरने से तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह दर्दनाक घटना हुई।

2 min read
May 31, 2026
Three teenagers death Korba(photo-patrika))

Three teenagers death Korba: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में बारिश और तेज आंधी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। तेज आंधी-बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव! आंधी-बारिश ने दी रात की लू से राहत, जानें आज केसा रहेगा Weather

Three teenagers death Korba: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके थे किशोर

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह से ही जिले के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ था। शाम करीब पांच बजे पाली क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान बेसेमर-चोरकादांड गांव के रहने वाले तीन किशोर-शिवराम टेकाम (14), दिनेश तिर्की (17) और कमलेश बड़ा (18) घर लौट रहे थे। बारिश और तेज हवा से बचने के लिए तीनों एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

तेज तूफान में टूटी भारी डाल, तीनों दबे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पेड़ की एक विशाल शाखा टूटकर सीधे तीनों पर गिर गई। डाल का वजन इतना अधिक था कि वे नीचे दब गए और बाहर नहीं निकल सके। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बची जान

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की भारी डाल को हटाया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है और पूरी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज आंधी और भारी बारिश को हादसे का कारण माना जा रहा है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Updated on:
31 May 2026 10:34 am
Published on:
31 May 2026 10:14 am
Also Read
View All