कोरबा

एसईसीएल में नए टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश, उम्मीदवारों से मांगे गए आवेदन

एसईसीएल में डायरेक्टर टेक्निकल का पद पीके सिन्हा के नार्दन कोल फिल्ड कंपनी में सीएमडी बनने से खाली हुआ है।

2 min read
Feb 18, 2018
एसईसीएल में नए टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश, उम्मीदवारों से मांगे गए आवेदन

कोरबा . पब्लिक इंटर प्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड ने एसईसीएल के लिए नए टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश शुरू कर दी है। उम्मीदवारों से दो अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा करने के लिए कहा है। एसईसीएल में डायरेक्टर टेक्निकल का पद रिक्त है। इस पद को भरने के लिए उम्मीदवारों की तलाश शुरू की गई है।

पब्लिक इंटर प्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड ने दो अप्रैल तक आवेदन पत्र जमा करने के लिए कहा है। आवेदन विभाग की वेब साइट पर लॉगिन कर ऑन लाइन जमा की जा सकती है। एसईसीएल के अवाला डब्ल्यूसीएल और सीएमपीडीआई में भी टेक्निकल डायरेक्टर की तलाश के लिए आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। एसईसीएल में डायरेक्टर टेक्निकल का पद पीके सिन्हा के नार्दन कोल फिल्ड कंपनी में सीएमडी बनने से खाली हुआ है। कंपनी में टेक्निकल डायरेक्टर के दो पोस्ट हैं। एक पर पर कुलदीप प्रसाद पदस्थ हैं। दूसरा पद खाली है।

आने वाले दिनों में एसईसीएल के सीएमडी बीआर रेड्डी में भी सेवा निवृत्त होने वाली है। उनकी जगह कंपनी में नए सीएमडी की भी तलाश चल रही है। नए सीएमडी का चयन करने के लिए पब्लिक इंटर प्राइजेज सेलेक्शन कमेटी ने दिल्ली में उम्मीदवारों की साक्षात्कार भी ली थी। लेकिन इसमें कोई उम्मीदवार सीएमडी के पद के लायक नहीं पाया गया था। बोर्ड ने सभी सात उम्मीदवारों की दावेदारी खारिज कर दी थी।
खदानों का होना है विस्तार
उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एसईसीएल कोरबा जिले में स्थित गेवरा, कुसमुंडा और विजय वेस्ट खदान से उत्पादन बढ़ाने की तैयारी रहा है। गेवरा का उत्पादन 70 मिलियन टन किया जाना है। कुसमुंडा खदान की वार्षिक उत्पादन क्षमता भी 50 मिलियन टन करने की तैयारी है। विजय वेस्ट से उत्पादन भी तीन मिलियन से बढ़ाकर आठ मिलियन टन करने की योजना है।

Published on:
18 Feb 2018 10:05 pm