
cbi ksegi screw
दौसा. शहर की एसबीबीजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित शाखा के प्रधान कैशियर योगेन्द्र मीना द्वारा 16 दिन में अवैध रूप से 1.01 करोड़ रुपए बदलने के मामले की जांच अब सीबीआई जयपुर करेगी।
शाखा प्रबंधक कैलाशचंद मीना की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए सीबीआई जयपुर के पास भेजेगी। ऐसे में अब बैंक की कार्य प्रणाली व रिकॉर्ड की जांच कर सीबीआई कर्मचारियों पर शिकंजा कसेगी। प्रधान कैशियर से रुपए बदलवाने वाले तीनों दोस्तों से भी गहनता से पूछताछ करेगी। इधर, मामले को लेकर मंगलवार को एसबीबीजे कलक्ट्रेट शाखा के कर्मचारियों के अलावा अन्य बैंकों के कर्मचारियों में भी हड़कम्प रहा।
Published on:
30 Nov 2016 10:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
