कोरबा

अंतत: जागा प्रशासन लंबे संघर्ष के बाद दर्री से लेकर गोपालपुर तक लगेंगी 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें

नगर निगम ने किया टेंडर, दो माह में होगा काम

2 min read
Sep 22, 2018
नगर निगम ने किया टेंडर, दो माह में होगा काम

कोरबा. दर्री से लेकर गोपालपुर तक नई स्ट्रीट लाइटें लगेेंगी। स्थानीय युवाओं द्वारा लगातार इसके लिए आंदोलन किया गया था। जिसके बाद एनटीपीसी द्वारा निगम को राशि जमा कराई गई है। लगभग 82 लाख रूपए की लागत से सौ से अधिक लाइटें लगाई जाएंगी।


उपेक्षा की मार झेल रहे दर्री-गोपालपुर की सड़क पर भारी वाहनों का दबाव दिनभर रहता है। बड़़े वाहनों की वजह से उड़ते धूल की वजह से छोटे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बारिश थमने के बाद से धूल की दिक्कत ज्यादा हो रही है। इधर इस सबसे महत्वपूर्ण मार्ग पर पूर्व में जो स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस, फिरौती मांगने वाले फोन कॉल की चल रही सघन जांच

उनमें ज्यादातर बंद पड़े थे। तो कुछ कबाड़ हो चुके थे। रात के समय इस मार्ग से गुजरने में परेशानी हो जाती थी। इसे लेकर जनसंगठन के विशाल केलकर समेत अन्य युवकों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया गया था। यहां तक की खुद के खर्च पर लाइट लगाने की भी पेशकश की थी। इसके बाद एनटीपीसी ने निगम को इसके लिए फंड देेने को लेकर सहमति दी थी।

कुल 82 लाख रूपए की लागत से दर्री थाने से लेकर गोपालपुर तक की स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। सौ से अधिक लाइटें लगने से इस मार्ग पर अब शाम के बाद अंधेरा नहीं होगा। निगम ने इस कार्य को लेकर विलंब ना करते हुए टेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि नवंबर तक लाइटें भी लग जाएंगी।


गोद लेने के बाद भूल गए उद्योग, अगर सुध लें तो परेशानी खत्म
शहर व उपनगरीय क्षेत्रों की कई सड़कें हैं जिन्हें कई साल पहले उद्योगों को जिम्मा दिया गया था। लेकिन समय के साथ उद्योगों ने इन सड़कों को लेकर अनदेखी शुरू कर दी। उद्योगों पर प्रशासन की सख्ती नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सर्वमंगला तिराहे से इमलीछापर तक एसईसीएल, रिस्दी चौक से परसाभाठा तक बालको प्रबंधन के ध्यान से लोगों की दिक्कत कुछ हद तक खत्म हो सकती है।

ये भी पढ़ें

ग्रैंड कैंप फायर समारोह में दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृति, डीईओ बोले स्काउट सेवाभावी बनाने वाली संस्था
Published on:
22 Sept 2018 08:36 pm
Also Read
View All