Big Incident: नए साल के पहले हफ्ते में रविवार को हुई दो बड़ी दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में मां- बेटी भी शामिल हैं, जो दर्री बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं।
Big Incident: नए साल के पहले हफ्ते में रविवार को हुई दो बड़ी दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में मां- बेटी भी शामिल हैं, जो दर्री बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम पर हंगामा किया। बढ़ती दुर्घटना पर नाराजगी जताया।
रविवार की शाम दर्री बाजार दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सीजी 12 बीक्यू 1611 को पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर इतना जबरदस्त था कि स्कूटी पर बैठीं दो महिलाएं सड़क पर गिर गईं। उनके माथे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर दो महिलाओं की मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आने जाने वाली गाडिय़ों को रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने हंगामा कर दिया।
स्थानीय लोग मृत महिलाओं की पहचान और उनके परिजनों के आने तक शव को मौके से उठाने नहीं दे रहे थे। साथ ही मृत परिवार को आर्थिक मदद और घटना स्थल पर ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने परिवहन विभाग से सम्पर्क कर स्कूटी के पंजीयन नंबर से परिवार का पता लगाया। घटनास्थल पर परिवार को बुलाया गया। मृत महिलाओं की पहचान रामकुंवर विश्वकर्मा (40वर्ष) पति रामखिलावन विश्वकर्मा और अंजलि विश्वकर्मा (20 वर्ष) पिता रामखिलावन विश्वकर्मा से की गई। रामकुंवर रिश्ते में अंजली की मां थी। दोनों चारपारा कोहड़िया के रहने वाले थे। घटना के बाद से परिवार में सन्नाटा पसरा है। एक साथ मां दो बेटी की अर्थी देखकर गांववालों का रो- रोकर बुरा हाल है।
स्कूटी को ठोकर मारने वाली हाइवा की पहचान सीजी 12 बीके 6189 से की गई है। गाड़ी कोरबा की है। घटना के बाद से ड्राइवर फरार है। हाइवा को जब्त कर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना रविवार की शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। मां- बेटी दर्री बाजार से सब्जी लेकर अपने घर चारपारा कोहडिय़ा लौट रही थीं। हाइवा भी दर्री के रास्ते कोरबा की तरफ आ रहा था। इसकी रफ्तार अधिक होने से चालक स्कूटी को चपेट में ले लिया।
स्कूटी को पीछे से ठोकर मारा। हाइवा को देखकर संभावना जताई जा रही है, वह राख परिवहन के काम में लगा हुआ था। दुर्घटना के बाद से रात नौ बजे से सडक़ को यातायाता के लिए नहीं खोला जा सका था। इसके लिए पुलिस प्रयास कर रही थी।
एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में ग्राम बगदेवा के पास हुआ। रविवार की शाम सडक़ पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ग्रामीण को ठोकर मार दिया। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा किया। करीब पांच घंटे तक हाइवे को जाम करके रखा।
सड़क दुर्घटना में मरने वाले की पहचान नीलम दास मानिकपुरी उम्र 54 वर्ष से की गई है, जो गांव करतली विकाखंड पाली का रहने वाला था। दुर्घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। नीलम दास पैदल चलकर हाइवे की ओर पहुंचा था। सड़क को पार करने की कोशिश कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने नीलम को ठोकर मार दिया। नीलम सड़क पर गिर गया। उसकी मौत हो गई।
नीलम के मारे की जाने की सूचना गांव पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। गांव के लोग बड़ी संख्या में हाइवे पर पहुंच गए। उन्होंने यातायात को रोक दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। करीब पांच घंट की कोशिश के बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ। तब तक हाइवे से यात्री गाड़ियों का परिचालन और माल परिवहन रूका हुआ था।