Suicide Case In Korba : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला की फंदे पर लटकी लाश मिली।
कोरबा। Suicide Case In Korba : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब महिला की फंदे पर लटकी लाश मिली।पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें लिखी बातों का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि, महिला ने घर के किचन में देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : Vegetable Price Hike : अब 20 रुपए की हुई टमाटर.. इन सब्जियों का भी गिरा दाम, यहां चेक करें बाजार का ताजा रेट
Suicide Case In Korba : यह पूरा मामला पुष्प पल्लव कॉलोनी का है। कॉलोनी के फेज-2 मकान की योगेश्वरी सोनी अपने पति अजय सोनी के साथ रहती थी। इनका इकलौता बेटा दिव्यांग है। वह देख और सुन नहीं सकता है, साथ ही उसकी मानसिक स्थिति भी कमजोर है। मृतिका महिला और उनके पति ने अपने बेटे की इलाज बहुत बार करवाई पर कोई सुधार नहीं हुआ। इससे योगेश्वरी काफी तनाव में रहती थी।
Suicide Case In Korba : पुलिस ने मामले में पति से पूछताछ की। पति ने बताया की उनके बीच कोई विवाद नहीं था, वह अपने बेटे को लेकर निराश रहती थी। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।