मिली जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम जिले के टाटाकसा का कुंवर सिंह गांव की ही युवती से प्रेम करता था। जिसके बाद दोनों ने भागकर शादी कर ली। युवती के पिता ने अपनी बेटी की लापता होने की रिपोर्ट थाना क्षेत्र में दर्ज कराई थी। पुलिस ने खोजबीन के दौरान युवती का लोकेशन ट्रैक कर लखनऊ में होना बताया। युवती को वापस लाने पुलिस और पिता लखनऊ गए और उसे समझाकर घर लाया।