कोरबा

सांसद मिले रेलमंत्री से कहा कोरबा के लिए बेहद आवश्यक है इंटरसिटी

कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. बंशीलाल महतो विगत दिनो देश के रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिले।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2017, 2:59 PM IST
कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. बंशीलाल महतो
कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. बंशीलाल महतो विगत दिनो देश के रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिले।

कोरबा . कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. बंशीलाल महतो विगत दिनो देश के रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिले। सांसद ने रेलमंत्री को पत्र सौंपा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि कोरबावासियों के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस बेहद जरूरी है। इसलिए जल्द से जल्द इसका परिचालन शुरू किया जाना चाहिए।

सांसद महतो ने इस दौरान मंत्री से कोरबा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की। कोरबा वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग इंटरसिटी एक्सप्रेस को पुन: प्रारम्भ किए जाने का अनुरोध किया। ज्ञातव्य है कि 'इंटरसिटी एक्सप्रेस' के मुद्दे को सांसद द्वारा कई बार उठाया जा चुका है। लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली है।

Read more : इस वर्ष खास अमृत योग में हो रही है नए साल की शुरूआत, जानिए आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव


इंटरसिटी की मांग के अलावा सांसद ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को कोरबा से ही एक्सप्रेस के रूप में चलाने के साथ ही अमृतसर से वापसी के समय कोरबा तक लाने की भी मांग रखी। इसी प्रकार कोरबा-नागपूर शिवनाथ एक्सप्रेस को भी वापसी में कोरबा लाने तथा कोरबा से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली हेतु एक सीधी ट्रेन के परिचालन कराये जाने का अनुरोध किया।


रेलमंत्री को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोरबा से नई दिल्ली की सीधे तौर पर कनेक्टिविटी होनी चाहिए। अब तक इस दिशा में कोई भी प्रयास नहीं किए गए हैं। इसलिए कोरबा से एक ट्रेन सीधे नई दिल्ली के लिए प्रारंभ की जानी चाहिए।


सांसद ने मंत्री के समक्ष एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के भू-विस्थापितों के मुद्दे को भी रखा। उन्होंने मंत्री से पात्र विस्थापितों को शीघ्र नौकरी एवं उनका समुचित पुनर्वास कराने का निवेदन किया।

भागवत में शामिल होने का दिया न्योता- सांसद महतो ने लोकसभा, संसद भवन में रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात के दौरान विश्वविख्यात कथा व्यास भागवत भास्कर कृष्णचंद्र शास्त्री (ठाकुर) महाराज के मुख से विकास काम्प्लेक्स, पावर हाऊस रोड, कोरबा में 01 से 08 जनवरी 2018 तक आयोजित श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ में भागवत कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया। सांसद ने रेलमंत्री को भागवत कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जिसके पश्चात वह शहर वापस लौटेंगे।

Published on: