इधर नया साल का जश्न मनाने के लिए शहर में अभी से तैयारी जोरो-शोरों से की जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र धर दीवान ने बताया कि नए साल की शुरूआत रात 12:01 बजे पौष शुक्ल पक्ष में होगी। जबकि एक जनवरी का सूर्योदय धनु लग्न में होगा। नए साल की शुरआत में सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्ध, आनंद व रवि योग का महासंयोग बन रहा है।