कोरबा

जेल से छूटने के बाद आरोपी ने टायर खोलने वाले पाना से पत्नी व मौसेरी सास की कर दी हत्या, पढि़ए खबर…

- हत्या का आरोपी फरार है, पुलिस तलाश कर रही है
3 min read
• •
Updated: 22 May 2018, 10:34 AM IST
जेल से छूटने के बाद आरोपी ने टायर खोलने वाले पाना से पत्नी व मौसेरी सास की कर दी हत्या, पढि़ए खबर...
जेल से छूटने के बाद आरोपी ने टायर खोलने वाले पाना से पत्नी व मौसेरी सास की कर दी हत्या, पढि़ए खबर...

कोरबा . पाली थाना क्षेत्र में रुपए को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी और मौसेरी सास की टायर खोलने वाले पाना से मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने नानी सास पर भी जानलेवा हमला कि या। विवाद की वजह जेल में बंद होने के समय जमानत के लिए दूसरी पत्नी ने रकम खर्च की और जेल से छूटने के बाद रुपए मांगे तो पति ने विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। हत्या का आरोपी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

घटना रविवार रात 12 से एक बजे के बीच की है। पुलिस ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मादन गाजर नाला के पास एक मकान में खून से लथपथ टिकैतिन बाई उम्र ३५ साल और राजकुमारी बाई उम्र 38 साल की लाश मिली है। सिर पर चोट के गंभीर निशान हैं। घर में खून से लथपथ एक और बुजुर्ग महिला चैती बाई ७५ बेहोश हालत में मिली। उसके सिर पर भी गंभीर जख्म हैं। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल चैती को बिलासपुर रेफर किया गया, जहां देर रात मौत हो गयी। इन हत्याओं का आरोप टिकैतिन बाई के पति लक्ष्मी सिंह गोंड़ पर है जो पेशे से ट्रेलर ड्राइवर है। रविवार की रात ट्रेलर लेकर गाजर नाला के पास स्थित मकान में आया था और इस घटना को अंजाम दिया। ट्रेलर घर के बाहर मेन रोड मेंं खड़ी है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पाली थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

सैला का निवासी है लक्ष्मी
लक्ष्मी विकास खंड पाली के गाांव सैला का मूल निवासी है। कुछ दिन पहले उसने परिवार के साथ पाली मादन नाला के पास स्थित गाजर नाला पर कच्चा मकान बनाया था।

दूसरी पत्नी थी टिकैतिन
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लक्ष्मी की पहली पत्नी की मौत आग से जलकर हुई थी। पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने लक्ष्मी को पकड़ा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से बेल पर रिहा होने के बाद लक्ष्मी ने टिकैतिन बाई से दूसरी शादी की थी। जब लक्ष्मी जेल में बंद था, उस अवधि में लक्ष्मी की दूसरी पत्नी टिकैतिन ने जेल से छुड़ाने में मदद की थी। अपना रुपए भी खर्च किया था। कुछ रुपए मौसरी सास राजकुमारी से भी लिए थे। लक्ष्मी ड्राइवरी करता है।

रविवार की रात घर आया था। पत्नी टिकैतिन और सास राजकुमारी लक्ष्मी से मुकदमे पर खर्च हुए रुपए की मांग कर रही थी। लेकिन लक्ष्मी रुपए देने को तैयार नहीं हुआ। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।इसके बाद लक्ष्मी ने गाड़ी का टायर खोलने वाले पाना से टिकैतिन के सिर पर कई बार वार किया। हल्ला सुनकर बीच करने गई राजकुमारी को भी मारा। घटना में घायल बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। चैती लक्ष्मी की नानी सास और राजकुमारी की मां है जबकि राजकुमारी लक्ष्मी की मौसेरी सास है।

10 साल के बेटे ने देखा खौफनाक मंजर
राजकुमारी की चार संतानें हंै। इसमें बड़ा पुत्र किशन १२, मझला पुत्र रघुवीर १०, पुत्री रूपा ०८ की है। छह साल का एक और बच्चा है। रघुवीर ने पुलिस को बताया है कि रुपए के लेन देन को लेकर तीनों के बीच विवाद हो रहा था। इस बीच राजकुमारी बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गई थी। लक्ष्मी भी परछी में सोने चला गया। लेकिन टिकैतिन के साथ झगड़ा हो रहा था। तेज आवाज आ रही थी। राजकुमारी दोनों को शांत कराने पहुंची। लेकिन पैसे को लेकर उससे भी दोनों का विवाद हुआ। लक्ष्मी ने ट्रेलर का टायर खोलने वाले पाना से पहले राजकुमारी फिर टिकैतिन को मारा।

Published on: