
कोरबा. दशगात्र में शामिल होने के लिए स्टैंड में बस का इंतजार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार वेन ने कुचल दिया। महिला को गंभीर चोटें आई। उसकी मौत हो गई। घटना में महिला देवरानी और एक लड़की की जान बाल-बाल बची।
घटना विकासखंड कटघोरा अंतर्गत जटगा चौकी क्षेत्र में ग्राम बरबसपुर के पास हुई। ग्राम छेरधरा में रहने एक परिवार के सदस्य दशगात्र में शामिल होने पंतोरा जाने वाले थे। इसमें केसर बाई, उसकी देवरानी उर्मिला बाई और देवरानी की बेटी गंगा बाई थी। तीनों बरबसपुर के पास स्टैंड में बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच कटघोरा के रास्ते पसान की तरफ जा रही वेन सीजी 10 एफए 3322 के चालक ने सड़क किनारे बैठी महिला केसर पर वेन चढ़ा दिया। महिला को गंभीर चोटें आई। उसे तुमान के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कटघोरा रेफर किया गया। यहां महिला की मौत हो गई। घटना में उर्मिला और गंगा बाई की जान बाल-बाल बची है।
Read More : 7 साल के मासूम की खून से लथपथ लाश देख फट गया मां का कलेजा, शरीर पर मिले ऐसे निशान
चालक की पतासाजी
महिला को कुचलने के बाद वेन सड़क से उतर कर पेड़ के करीब रूक गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर चालक की पतासाजी कर रही है।