कोरबा

दर्दनाक हादसा : मवेशी चराने के बाद सड़क किनारे थकान मिटा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंदा

- करतला थाना क्षेत्र के रामपुर रोड की घटना, आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागा

2 min read
Aug 07, 2018
दर्दनाक हादसा : मवेशी चराने के बाद सड़क किनारे थकान मिटा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंदा

कोरबा. मवेशी चराने के बाद सड़क किनारे थकान मिटा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक घटना के बाद वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की पतासाजी में जुट गई है। करतला थाना अंतर्गत ग्राम टिमनभवना में निवासरत सुखदास 65 वर्ष मवेशी चराता है।

मंगलवार की सुबह भी वह प्रतिदिन की तरह ग्राम बड़मार-रामपुर रोड के समीप मवेशी चराने गया हुआ था। मवेशी चराते समय वह सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 12 आरएल 1899 के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हुए सीधे ग्रामीण को रौंद दिया। ग्रामीण का पैर पूरी तरह से कुचल गया। इस हादसे में सुखदास की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। वाहन में सीमेंट लोड है, जो कि कोरबा से करतला की ओर जा रहा था। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया गया। उधर ट्रक को जप्त कर आरोपी ट्रक चालक की खोजबीन में पुलिस जुट गई है।

ये भी पढ़ें

Video Gallery : हरेली पर आयोजित होंगे रंगारंग कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर की होगी प्राणप्रतिष्ठा

हाथियों के डर से ग्रामीण जंगल की बजाय मुख्य मार्ग पर चरा रहा था मवेशी
बताया जा रहा है कि हाथियों की डर से ग्रामीण जंगल की बजाएं सड़क किनारे घुमा रहा था। जंगल के भीतर मवेशियों के चले जाने से हाथी के हमले की संभावना रहती है। इसे देखते हुए आसपास के ग्रामीण अपने मवेशियों को सड़कों के आसपास चराते थे। शाम तक वापस लौट जाते थे। इन दिनों भी हाथियों का आतंक करतला क्षेत्र में बना हुआ है। हाथियों द्वारा ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाथियों के उत्पात के बावजूद भी ग्रामीण गांव में रहने को मजबूर हैं। कई ग्रामीणों की रोजी-रोटी का साधन ही मवेशी हैं। इसलिए हाथियों के भय से वे मुख्य मार्ग के इर्द-गिर्द ही मवेशी को चरा रहे हैं। लेकिन इस ग्रामीण को क्या पता था कि इस तरह से वह मौत का शिकार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

खुले में फेंका कचरा तो खैर नहीं, इतने रुपए का लगेगा जुर्माना
Published on:
07 Aug 2018 09:57 pm
Also Read
View All